नामी अस्पतालों की ढीली व्यवस्था, मरीजों पर पड़ रही भारी, ब्लैक फंगस के गंभीर रोगियों को नहीं मिल रही दवा

पटना। इस समय मौसमी बीमारी के साथ -साथ ब्लैक फंगस कहर अभी नहीं जारी है। एक तरफ इन बीमारियों की लोग मार झेल रहे है तो वहीँ दूसरी तरफ अस्पतालों में दवा की कमी भी देखने को मिल रही है। बता दें कि बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ढीली व्यवस्था मरीजों पर भारी पड़ रही है। संस्थान ब्लैक फंगस के गंभीर रोगियों को भी दवा नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। दवाई की कमी मरीजों के जान पर भारी पड़ रही है।

दरभंगा के कुशेश्वर स्थान के रहने वाले 50 साल के त्रिवेणी साहू PMCH में 8 सितंबर से भर्ती हैं। उन्हें पिछले 6 दिनों से अम्फोटेरिसिन-बी की वैक्सीन नहीं लगी है जिससे उनकी हालत खराब हो रही है। प्रशासन का कहना है कि दवा की डिमांड भेजी गई है। त्रिवेणी साह के पुत्र नागेंद्र का कहना है कि वह काफी परेशान हो गया है। पहले कोरोना हुआ, फिर आवाज चली गई और अब ब्लैक फंगस हो गया है। नागेंद्र का कहना है कि इलाज में बाधा आ रही है। उनके पिता कोरोना के साइड इफेक्ट से मई से ही परेशान हैं। काफी जांच पड़ताल के बाद ब्लैक फंगस का पता चला लेकिन अब दवा ही नहीं है। समय से दवा नहीं मिली तो खतरा हो सकता है लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मरीज के बेटे ने बताया कि 18 मई को डॉक्टर से दिखाने पर पता चला था कि पहले कोरोना हुआ था। इसके बाद से ही दवा चल रही थी और आराम भी मिल रहा था। इस बीच 9 जून को अचानक से आवाज चली गई। दरभंगा मेडिकल कॉलेज से लेकर कई अस्पतालों में इलाज कराया गया लेकिन आवाज पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई। इस बीच कफ से खून भी आने लगा। कफ से खून आने के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना आए। पटना के IGIMS में जांच पड़ताल हुई, जिसमें बताया गया कि फेफड़े में ब्लैक फंगस है।

मरीज के बेटे का कहना है कि पिता 6 दिन पहले एडमिट हुए थे, लेकिन चेस्ट के डॉक्टर अभी तक देखने नहीं आए हैं। अस्पताल से बताया जा रहा है कि अम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन के लिए डिमांड किया गया है लेकिन अभी मिल नहीं पा रही है। डॉक्टर भी इलाज में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। त्रिवेणी साह के फेफड़े में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 23 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई