नारकोटिक्स विभाग की टीम ने पकड़ी नशीली दवा

मथुरा। दिल्ली नारकोटिक्स विभाग की टीम ने शहर के लालाराम मार्ग स्थित दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दावाओं का जखीरा पकड़ा। दवाओं के दो कारोबारियों को भी दबोच लिया गया है। पकड़ी गई नशीली दवाओं की कीमत करीब 25 लाख बताई जा रही है। टीम की कार्रवाई से कस्बा में खलबली मच गई। गौरतलब है कि कोसीकलां नशीली दवाओं की मंडी के रूप में उभर रहा है। कई बार यूपी, हरियाणा, राजस्थान तथा दिल्ली की पुलिस टीमें यहां मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर नशीली दवाओं को पकड़ चुकी है। अब तक रिकू, संजय, भोला, गौरी, राधरमन, इमरान को पुलिस टीम अपने साथ ले जा चुकी है। पंजाब पुलिस ने भी नशीली दवाओं के कारोबार के पर्दाफाश के बाद कोसी में मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की थी। दरअसल नारकोटिक्स विभाग दिल्ली के एसपी विजय सिंह के नेतृत्व में टीम कोसीकलां पहुंची। उन्होंने बताया कि दिल्ली में नशीली दवाओं के धंधे से जुड़े व्यक्ति को पकड़ा गया था, जिसने पूछताछ में कोसीकलां के दो दवा कारोबारियों संजय निवासी गोपाल नगर, कोसीकलां और अमित मंगला निवासी तेलपाड़ा तालाबशाही कोसीकलां के नाम बताए। वहीं कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि उन्हें नारकोटिक्स डिपार्टमेंट दिल्ली की टीम की कार्रवाई के बारे में जानकारी नहीं है। दरअसल नारकोटिक्स विभाग की टीम ने दोनों की तलाश में शहर के मोहल्ला लालाराम स्थित उनके मेडिकल स्टोर आरएल इंटरप्राइजेज पर छापा मार कार्रवाई की। साथ ही दोनों कारोबारियों को पकड़ लिया। मेडिकल में छानबीन की तो उनके यहां से भारी मात्रा में नशीली दवा रेड माक्स एवं प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद हुआ। टीम ने मेडिकल स्टोर के कंप्यूटर और दवाओं से संबंधित दस्तावेज व रजिस्टर भी जब्त किए हैं

Related Posts

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नई दिल्ली। दवा की एमआरपी और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर है। इस मामले को सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर से लूट और डकैती करार दिया। शीर्ष…

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

पूरनपुर, पीलीभीत (यूपी)। नशीली दवा बिक्री मामले में पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक को उठाया है। पुलिस ने माधोटांडा से एक मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया। उससे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 2 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

नशीली दवा बिक्री मामले में स्टोर संचालक को उठाया

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views

दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 3 views
दो मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, तीन तरह की दवाएं जब्त

अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 4 views
अवैध नशीली दवा की होंडा सिटी कार से तस्करी पकड़ी

क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 5 views
क्लिनिकल ट्रायल बिना दवा बिक्री पर केंद्र और DCGI को फटकार

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 11 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली