निजी अस्पतालों की अब खैर नहीं!

नई दिल्ली: राजधानी में जिंदा नवजात को मृत घोषित करने की घटना सामने आने के बाद केजरीवाल सरकार ने निजी अस्पतालों की मनमानियों पर लगाम कसने की तैयारी कर ली है। निजी अस्पतालों की खुली लूट और आपराधिक लापरवाही रोकने के लिए दिल्ली सरकार एक कानूनी कार्य ढांचा तैयार करेगी, जिसमें कड़े दंड और जुर्माना का प्रावधान होगा।

निजी स्कूलों पर नियंत्रण करने के सफल प्रयास का उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम आम आदमी को निजी अस्पतालों की लूट से भी मुक्ति दिलाने में कामयाब होंगे। कानूनी कार्य ढांचा निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में लाया जाएगा। मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस में डेंटल हेल्थ उत्सव दिल्ली स्माइल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करने पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि एक निजी अस्पताल में डेंगू के मरीज से पंद्रह लाख रुपये वसूलने और जिंदा नवजात को मृत घोषित करने के मामले बेहद गंभीर है। हम दूसरी सरकारों की तरह लीपापोती नहीं करेंगे। लोगों की सेहत और जिंदगी से खिलवाड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि हम निजी अस्पतालों के कामकाज में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। लेकिन बीमारों से लूट और धोखाधड़ी होगी तो बर्दाश्त नहीं होगा। अस्पताल आपराधिक लापरवाही के दोषी होंगे तो एक जिम्मेदार सरकार के तौर पर हस्तक्षेप कर दंडित करवाएंगे।

बता दें कि जिंदा नवजात को मृत घोषित करने के मामले में दिल्ली सरकार ने शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल के खिलाफ एक दिसंबर को जांच के आदेश दिए थे। अस्पताल में प्री मेच्योर जुड़वा बच्चों के पैदा होने उपरांत अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। अंतिम संस्कार के लिए ले जाते वक्तइनमें से एक बच्चा जीवित मिला। केजरीवाल ने कहा कि इस तरह के गंभीर अपराध इसे रोकने के लिए वैधानिक कार्यढांचे पर काम करेंगे।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 19 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत