निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी दवा बरामद

बोकारो। गोमिया के निजी अस्पताल में स्थित मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी दवा बरामद की गई है। बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर बेरमो एसडीओ अशोक कुमार ने मां शारदे सेवा सदन नामक निजी अस्पताल का लगातार दूसरे दिन भी औचक निरीक्षण किया।

बता दें कि सर्पदंश से बच्ची की मौत मामले में परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया था। वहीं, घटना के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया था

यह है मामला

बता दें कि बीते 29 मई को सर्पदंश से एक नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची के परिजनों ने बोकारो उपायुक्त से इस बारे में शिकायत की थी। परिजनों ने गोमिया स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. चंचला कुमारी पर आरोप लगाया था कि जिस समय पीड़ित बच्ची को लेकर गोमिया स्वास्थ्य केंद्र गए थे, उस समय ऑन डयूटी डॉ. चंचला कुमारी अस्पताल में उपस्थित नही थीं। इस कारण समय पर बच्ची का इलाज नहीं हो सका और इलाज में लेट होने से बच्ची की मौत हो गई।

अस्पताल को किया सील

वहीं, बेरमो एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। इस बात की भी जांच की गई कि डॉक्टर चंचला कुमारी प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करती हैं। दूसरे दिन की जांच के दौरान सील किए गए अस्पताल के मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी दवा पाई गई है।

एसडीओ के मांगने पर नर्सिंग होम से रजिस्ट्रेशन के पेपर जमा नहीं करवाए गए और अस्पताल को सील कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा