नॉनवेज खाने वालों पर एंटीबायोटिक दवा फेल

लखनऊ। नॉनवेज खाने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। मछली-मीट आदि का सेवन करने वाले लोगों पर एंटीबायोटिक दवा अपना असर नहीं दिखा पाती। केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने यह खुलासा किया है। उनका कहना है कि नॉनवेज खाने वालों पर एंटीबायोटिक दवाएं फेल हो रही हैं। केजीएमयू माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. शीतल वर्मा के अनुसार मौजूदा समय में पशुपालक कमाई के लालच में मुर्गी समेत दूसरे जानवरों को तंदुरुस्त बनाते हैं। इसके लिए वे एंटीबायोटिक समेत दूसरी दवाई दे रहे हैं। इंजेक्शन लगाकर भी उन्हें तंदुरुस्त बनाया जा रहा है। ये दवा खून में जाकर मुर्गा, मछली समेत दूसरे जानवरों का वजन और आकार तेजी से बढ़ा देती है। इन दवाओं का दुष्प्रभाव इंसानों पर पड़ रहा है। लोगों में इन दवाओं की प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो रही है। नतीजतन, जरूरत पडऩे पर जब मरीज को ये एंटीबायोटिक दवाएं दी जाती हंै तो उन पर ये असर ही नहीं करती हैं। डॉक्टर एंटीबायोटिक बदलते हैं, दूसरी देते हैं लेकिन वो एंटीबायोटिक भी फायदा नहीं करती। डाक्टरों ने इस संबंध में सलाह दी है कि सदैव दवाओं के प्रति संजीदा रहें। डॉक्टर की सलाह पर ही एंटीबायोटिक लेनी चाहिए और साफ-सफाई के प्रति भी गंभीर रहें।

Related Posts

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

रायसेन (मध्यप्रदेश)। गर्भवती महिला की जिला अस्पताल में मौत का मामला सामने आया है। महिला की मौत का पता चलते ही उसके परिजन भडक़ उठे। उन्होंने अस्पताल में तोडफ़ोड़ कर…

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

कानपुर (यूपी)। फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर धरना देंगे। मानदेय वृद्धि, पदोन्नति, स्थायीकरण सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर यह प्रदर्शन होगा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 7 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
फार्मासिस्ट 13 नवंबर को सीएमओ दफ्तर पर देंगे धरना

खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 9 views
खून को पतला बनाने वाली बायर की नई दवा सुनहार्बो को मंजूरी

पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 8 views
पॉपवैक्स ने पर्सनलाइज्ड mRNA कैंसर वैक्सीन पेश की

दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 10 views
दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 16 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त