नोएडा में नशीले पदार्थों के रैकेट का पर्दाफाश, यूनिवर्सिटी छात्र समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने एक मशहूर यूनिवर्सिटी सहित अन्य शैक्षिक संस्थानों के छात्र- छात्राओं और आस-पास रहने वाले लोगों के द्वारा चलाए जाने वाले नशीले पदार्थों के रैकेट का पर्दापाश किया है। पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे थे।

आरोपियों के पास से भारी मात्रा में देशी और विदेशी मादक पदार्थ जिनकी अतंरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 25 से 30 लाख रूपये, 10 मोबाइल फोन, 3200 रूपये, 2 इलेक्ट्रोनिक तौल कांटे  और नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई में प्रयोग की जाने वाली 1 कार व 2 बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने सोमवार को सभी आरोपियों को मयूर गोलचक्कर के सामने सर्विस रोड ग्रीन बेल्ट के पास से पकड़ा है।

इस संबंध में डीसीपी नोएडा हरीश चन्दर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि आरोपी नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी व नोएडा में स्थित अन्य स्कूल, कॉलेजो व आसपास रहने वाले लोगों को नशीले मादक पदार्थों की सप्लाई करते है। जिनमें गैंग का सरगना अक्षय कुमार जिसकी पत्नी ताईवान में रहकर नौकरी करती है। ताईवान से ओजी नामक मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। दूसरा आरोपी नरेन्द्र राजस्थान से देशी गांजे की सप्लायी लाकर एमिटी यूनिवर्सिटी व एशियन लॉ कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को अपने जाल में फंसाकर गैंग के रूप में तैयार कर मादक पदार्थों की कॉलेज और पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राओं को सप्लाई करते है।

ये भी पढ़ें- DCC ने DCGI ने 300 ब्रांडों के लिए क्यूआर कोर्ड अनिवार्य करने की सिफारिश की

डीसीपी ने आगे बताया कि इस गैंग में मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी के छात्र दर्शन, आदित्य और सतेन्द्र श्रीवास्तव के जरिए नशीले पदार्थ की सप्लाई की जा रही थी। इसके साथ ही नशीले पदार्थों की डिलीवरी के लिए निजी राईडर तैयार किये जाते है। जो डिमांड पर मादक पदार्थों की डिलीवरी करते है। जिनमें मुख्य रूप से आरोपी सागर, अनित और अपूर्व सक्सेना है। गिरफ्तार आरोपी राजन दिल्ली से नोएडा ओला कैब चलाता है। जिसके माध्यम से दिल्ली में रहने वाले नाईजिरीयन मूल के नागरिकों से कोकीन प्राप्त कर एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्रों को सप्लायी देता है। यह गैंग शिलोंग गांजा, देशी उदयपुर गांजा व अन्य मादक पदार्थ जैसे चरस, कोकीन, एमडीएमए आदि मादक पदार्थों की सप्लाई करते है।

आरोपियों से की गई पूछताछ से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्य आरोपी शुभम जैन उर्फ योगेन्द्र, युवराज, उपेन्द्र गाजियाबाद के नाम सामने आए हैं। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की जायेगी।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 8 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 21 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई