पतंजलि की बड़ी गलती – एक्सपायरी सामान बंटवाया

असम के कई जिले बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। ऐसे में सामाजिक संगठनों सहित कई कॉरपोरेट्स घराने भी मुसीबत की इस घड़ी में लोगों के बीच राहत सामग्री बांट रहे हैं। बाबा रामदेव के पतंजलि ने मजुली जिले (आसाम) में करीब 12 लाख रुपये मूल्य का सामान भेजा है, जिनमें दूध पावडर और जूस भी शामिल है। कुछ सामानों पर एक्सपायरी डेट अक्टूबर 2016, दूध पावडर के कुछ डिब्बों पर 5 सितंबर 2017 एक्सपायरी डेट लिखा था। यह सामान 30 अगस्त को बाढ़ पीडि़तों के बीच बांट दिया गया। स्थानीय मीडिया में यह खबर भी आई कि इन सामानों को इस्तेमाल करने के बाद कई लोग बीमार पड़ गए।

पतंजलि के मजुली जिला शाखा प्रमुख रोहित बरुआ ने मीडिया में इस बात की पुष्टि की है कि पावडर और जूस या तो एक्सपायर हो चुके थे या एक्सपायर होने वाले थे। उन्होंने कहा कि शुरुआत में हम लोगों ने यह नोटिस नहीं किया और सारे सामान बाढ़ पीडि़तों में बांट दिए। लेकिन जब कुछ युवकों ने इसकी शिकायत जिला आयुक्त से की, तब इसका खुलासा हुआ।

लेकिन पतंजलि के प्रवक्ता एस. के. तिजारावाला ने इस तरह के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की खबरें झूठी हैं, कंपनी कभी भी इस तरह का लापरवाही भरा कदम नहीं उठा सकती है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने बाढ़ पीडि़तों के बीच मानवता के आधार पर सामान बंटवाए हैं। एक्सपायरी डेट की कोई भी वस्तु वहां नहीं भेजी गई है।

इधर, जिला प्रशासन ने एक्सपायरी सामान बांटे जाने से इनकार किया है। जिलाधिकारी ने कहा कि एक्सपायरी सामान आए थे, लेकिन उन्हें बाढ़ पीडि़तों के बीच बांटा नहीं गया। जिलाधिकारी ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पतंजलि आयुर्वेद को पत्र लिखा है।

  • Related Posts

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    नई दिल्ली। दवा उद्योग को सरकार 7,000 करोड़ की मदद देने की कवायद में जुटी है। औषधि विभाग देश में बल्क-ड्रग का उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसमें…

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    • By Desk
    • November 10, 2026
    • 1 views
    दवा उद्योग को 7,000 करोड़ रुपये की मदद देगी सरकार

    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 12 views
    अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 11 views
    कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 12 views
    ‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 12 views
    किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

    • By Desk
    • November 9, 2026
    • 13 views
    ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील