परेशान होकर विरोध में उतरे दवा दुकानदार

गुरदासपुर। दवा दुकानदार आज पुराने सिविल अस्पताल से कैंडल मार्च निकालेंगे। इस संबंध में बीते दिवस केमिस्ट एसोसिएशन गुरदासपुर की बैठक शहरी अध्यक्ष प्रभजिन्द्र आनंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी केमिस्टों ने भाग लिया। बैठक का एजेंडा 30 जुलाई को भारत बंद को सफल बनाना रहा।

मीटिंग के दौरान केमिस्टों ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष निरंतर जारी रखेंगे। शहरी अध्यक्ष आनंद ने कहा कि पंजाब तंदुरुस्त मिशन के तहत सेहत विभाग ने नशा बेचने वालों पर अंकुश लगाने के नाम पर केमिस्टों को परेशान करना शुरू कर दिया है। वहीं, महासचिव संजीव कपूर ने कहा कि सेहत विभाग किसी केमिस्ट शॉप की इंस्पेक्शन करता है तो इसे छापामारी का नाम दे दिया जाता है। लेकिन कोई पुलिस कर्मचारी, पटवारी, तहसीलदार आदि उनकी दुकान की जांच न करे।

मीटिंग में केमिस्टों ने फैसला लिया कि अपनी मांगों संबंधी 26 जुलाई को शाम 7 बजे शहर में कैंडल मार्च निकाला जाएगा जोकि पुराने सिविल अस्पताल से शुरू होकर बाटा चौंक, गीता भवन रोड, हनुमान चौंक से वापस सिविल अस्पताल के पास आकर संपन्न होगा। केमिस्टों की मांगों संबंधी शहरी अध्यक्ष आनंद व महासचिव कपूर ने बताया कि पंजाब पुलिस की दखलअंदाजी बंद होना, दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री बंद होना, प्रत्येक तरह के कानून केमिस्टों पर थोपना स्वीकार नहीं है। मीटिंग के दौरान केमिस्टों का 30 जुलाई के भारत बंद को सफल बनाने का आह्वान भी किया गया। इस मौके उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष, राजेश सरपाल, सुधीर धवन, अशोक साहनी, मुकेश शर्मा, विजय महाजन, रणधीर गुप्ता, दीपक शर्मा, राकेश अरोड़ा, विनोद महाजन, रोहित गैंद, संजीव अरोड़ा मौजूद थे।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 11 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 17 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ