पर्क फार्मास्युटिकल सील, पुलिस की दबिश, दवा कंपनी मालिक परिवार संग फरार

मेरठ। दवा कंपनी पर्क फार्मास्युटिकल में  मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में नशीली दवाइयों को पंजाब में सप्लाई के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फर्म मालिक मौके से फरार हो गया। आरोपियों को साथ लेकर कारोबार में शामिल अन्य लोगों की तलाश में गाजियाबाद और दिल्ली में भी छापा मारा गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने 43 लाख रुपये कीमत की दवाइयां बरामद की है। बता दें कि पंजाब में प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई देने वाली दवा कंपनी पर्क फार्मास्युटिकल के मालिक, संचालक और एकाउंटेंट अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं।

पंजाब पुलिस की टीम ने मेरठ पहुंचकर कंपनी के मालिक कृष्णा केले के घर पर दबिश दी। घर पर ताला लगा हुआ था। घटना के बाद ही कृष्णा घर पर ताला डालकर परिवार के साथ फरार हो गया था। यहां से पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली में अमरजीत की धरपकड़ के लिए रवाना हो गई। एसीपी वरियाम सिंह ने बताया कि कृष्णा केले पर्क फार्मास्युटिकल और एएसके फार्मास्युटिकल दो कंपनी चला रहा था। एएसके फार्मा भी कृष्णा केले के स्वजन के नाम रजिस्टर्ड है। ऐसे में एएसके फार्मा कंपनी का रजिस्ट्रेशन जिसके नाम है, उसे भी आरोपित बनाया जाएगा। पंजाब पुलिस का कहना है कि कृष्णा केले और अमरजीत की गिरफ्तारी के बाद काफी बातें साफ हो जाएंगी।

दरअसल 17 मार्च को लुधियाना पुलिस ने पंजाब में सप्लाई हो रही प्रतिबंधित दवाएं बनाने वाली कंपनी पर्क फार्मास्युटिकल में छापा मारा। कंपनी और गोदाम से करीब 54 करोड़ की दवाएं और चार आरोपित काशी के छुट्टन गोयल, खैरनगर के सादिक उर्फ बबलू, जान सैफी व इमलियान के फरजान को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। सभी आरोपित पंजाब में पिछले कई सालों से प्रतिबंधित दवाओं की सप्लाई दे रहे थे। कंपनी स्वामी कृष्णा केले, संचालक अमरजीत सिद्धू और एकाउंटेंट अब्बास को भी लुधियाना पुलिस ने मुकदमे में आरोपित बना दिया था। मंगलवार को लुधियाना सेंट्रल के एसीपी वरियाम सिंह टीम के साथ दोबारा से मेरठ पहुंचे। उन्होंने कृष्णा केले की धरपकड़ को बेगमबाग में उसके घर पर दबिश डाली।

कंपनी से प्रतिबंधित दवाएं पकड़े जाने के बाद कृष्णा परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। पंजाब पुलिस ने उसके घर पर एक नोटिस भी चस्पा कर दिया है। इसमें लिखा है कि कृष्णा केले खुद को पंजाब पुलिस के हवाले कर दे। इसके बाद पंजाब पुलिस की टीम कंपनी को संचालित कर रहे दिल्ली के अमरजीत की धरपकड़ को दिल्ली रवाना हो गई। बताया जाता है कि घटना का पर्दाफाश होने के बाद ही अमरजीत कनाडा भाग गया था। पंजाब पुलिस ने एयरपोर्ट पर लुकआउट नोटिस भी जारी करा दिया है। ताकि विदेश से लौटने के बाद अमरजीत को समय रहते पकड़ा जा सके।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 6 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 8 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 7 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 19, 2026
  • 13 views
अर्थवर्धन आयुर्वेदिक पोंजी स्कीम में 4 आरोपी अरेस्ट किए