पांच मेडिकल स्टोर सील, फार्मेसी लाइसेंस भी होंगे रद्द

गुरुग्राम। फार्मेसी का लाइसेंस किराए पर लेकर मेडिकल स्टोर चलाने के कई मामले सामने आए हैं। जिला औषधि नियंत्रण विभाग ने मानेसर क्षेत्र में ऐसी पांच दुकानों पर कार्रवाई कर उन्हें सील कर दिया। इन दुकानों में जिन फार्मासिस्ट के नाम पर लाइसेंस जारी है वह खुद वहां मौजूद नहीं थे। उनकी अनुपस्थिति में ही दुकान संचालक लोगों को दवाइयां बेच कर उनके बिल काट रहे थे। बता दें कि नियमानुसार केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट ही दवाइयां बेच सकता है और बिल पर हस्ताक्षर कर सकता है। जिला औषधि नियंत्रक अमनदीप चौहान ने बताया कि काफी समय से फार्मेसी लाइसेंस किराये पर लेकर दवा की दुकानें खोलने की शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं के आधार पर यह छापेमारी की गई। मानेसर में इस अभियान के तहत नितेश मेडिकल स्टोर, श्रीराम मेडिकल स्टोर, हर्ष मेडिकल स्टोर, और न्यू श्री ओम मेडिकल स्टोर सहित खरखरी के अशोक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि इन दवा दुकानों का संचालन दूसरे फार्मासिस्ट से किराये पर लाइसेंस लेकर किया जा रहा था। हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल से जिन फार्मासिस्ट के नाम यह लाइसेंस जारी थे, वह खुद दूसरी कंपनियों में काम कर रहे हैं। वहीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इन दुकानों पर पंजीकृत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में ही दुकान संचालक शेड्यूल एच, एच-1 और एनआरएक्स एलोपैथिक आदि दवाओं की बिक्री भी कर रहे थे। जबकि केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट ही खुद इन्हें बेच सकता है। दुकानदारों द्वारा लोगों को खुद ही बिल भी काट कर कैश मेमो जारी किया जा रहा था। बिल पर भी केवल पंजीकृत फार्मासिस्ट के हस्ताक्षर ही मान्य है। जिला औषधि नियंत्रक अमनदीप चौहान ने बताया कि किराये पर लाइसेंस लेकर चल रही 5 दवा दुकानों को सील किया है। जिनके नाम पर फार्मेसी लाइसेंस जारी थे, उनका लाइसेंस रद्द करने के लिए भी मुख्यालय को लिख दिया है। इस तरह चल रही अन्य दुकानों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक