पांच लाख रुपये का कफ सिरप जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

रीवा : मध्यप्रदेश के रीवा में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशीली कफ सिरप की खेप पकड़ी है और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह नशीली दवा कार और पिकअप में इलेक्ट्रॉनिक सामान के नीचे छिपाई गई थी। तलाशी के दौरान पुलिस ने 19 पेटियों में बंद 3040 शीशी नशीली कफ सिरप जब्त कर लिया है।

जानकारी अनुसार नशीली दवा की यह खेप भोपाल से लाई जा रही थी। जब्त कफ सिरप की कीमत 5 लाख 32 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने इस आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। नशीली दवा की तस्करी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस को पहले से जानकारी मिली थी जिस आधार पर कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान कार व पिकअप कुछ दूर पहले खड़ी हो गई।

उनसे दो बदमाश कूदकर भाग गए। पुलिस को मौके से पिकअप से दो व कार से एक बदमाश मिला। पुलिस ने बताया कि भागने वाले दो बदमाश रामपुर बाघेलान के कुर्मिहा टोला के रहने वाले हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 9 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 19 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत