पाकिस्तान के लिए कोरोना वैक्सीन का बंदोबस्त करना हुआ मुश्किल

इस्लामाबाद। दुनियाभर के कई देशों ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। लेकिन पाकिस्तान के लिए वैक्सीन का बंदोबस्त करना ही मुश्किल हो रहा है। इमरान खान सरकार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान ने कोविड-19 वैक्सीन का आयात करने के लिए फाइनल ऑर्डर नहीं दिया है और न ही किसी वैक्सीन मैन्युफैक्चरर ने वैक्सीन की आपूर्ति के लिए पाकिस्तान के अनुरोध स्वीकार किया है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन ने 13 जनवरी को रिपोर्ट में कहा था कि कराची में फेज-1 के ट्रायल के बाद चीन के स्वामित्व वाली कंपनी सिनफार्मा से कोविड-19 वैक्सीन आयात करने में बाधा जल्द दूर हो जाएगी।

तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा कि हालांकि चीन की कंपनी सिनफार्मा ने ड्रग नियामक प्राधिकरण के साथ अपना डेटा जमा किया है, लेकिन इसकी खरीद पर कोई समझौता नहीं किया गया है। डॉ फैसल खान ने आगे कहा कि दूसरा वैक्सीन कैन्सिनो है जिसका ट्रायल अभी चल रहा है और वे अपना डेटा कुछ सप्ताह में ही हमें सबमिट कर देंगे। हम रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी में भी इंटरेस्टेड हैं, जिन्होंने कुछ डेटा जमा किया हैं, लेकिन हमने उनसे और डेटा मांगा है। उन्होंने कहा कि हम कोवाक्स फैसिलिटी और डायरेक्ट रूप से एस्ट्राजेनेका वैक्सीन प्राप्त करने की भी कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल हेल्थ के मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के स्पेशल असिस्टेंट डॉ फैसल खान ने बताया कि हालांकि, हम अपने फ्रंटलाइन वर्कर्स और दूसरे लोगों के लिए जल्द से जल्द कोविड-19 वैक्सीन का पहला बैच प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन फाइनल ऑर्डर अभी तक नहीं दिया गया है और न ही किसी भी वैक्सीन मैन्युफैक्चरर इसका अनुरोध स्वीकार किया है।

 

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 7 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 9 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 26 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी