पीजीआईएमएस सहित तीन संस्थान इलेक्टिव सर्जरी से हुए बाहर ?

रोहतक। लोगों की जरूरतों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जिला अस्पतालों व मेडिकल कॉलेेजों में इलेक्टिव सर्जरी शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन अब कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेेजों को इससे बाहर कर दिया है। कोविड अस्पताल बने पीजीआईएमएस रोहतक, करनाल मेडिकल कॉलेज व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को कोरोना मरीजों पर अधिक ध्यान देने को कहा गया है। ऐसे में तीनों संस्थानों में इलेक्टिव सर्जरी फिर टल गई है। इलेक्टिव सर्जरी शुरू करने के निर्देश आए थे और इसकी तैयारी की जा रही थी। लेकिन रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एसीएस एमईआर आलोक निगम ने रोहतक, करनाल, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को अभी कोरोना मरीजों पर ध्यान देने को कहा है। यह तीनों संस्थान कोविड अस्पताल के रूप में काम कर रहे हैं, इन्हें 100-100 बेड के आईसीयू तैयार रखने को कहा गया है। पीजीआईएमएस ने ओपीडी तो सारी शुरू कर दी हैं, लेकिन इलेक्टिव सर्जरी अभी नहीं होगी। इससे मरीजों की वेटिंग लिस्ट और लंबी हो गई है। हाल ही में सरकार ने निर्देश जारी किए थे कि ओपीडी के साथ अब मेडिकल कॉलेज इलेक्टिव सर्जरी भी शुरू कर दें। लेकिन इन निर्देशों पर कोरोना की बढ़ती संख्या ने विराम लगवा दिया है। हाल ही में पीजीआईएमएस रोहतक की बात करें तो गाइनी, एनेस्थिसिया व अन्य विभाग कोरोना के हॉट स्पॉट बन गए हैं। ऐसे में कोविड मरीजों के बीच इलेक्टिव सर्जरी शुरू करना आफत बना हुआ है। कोरोना संक्रमणकाल में सबसे अधिक असर उन मरीजों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने सामान्य ऑपरेशन करवाने थे और वे लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। कोरोना के चलते पिछले छह माह से ये सर्जरी रुकी हैं और आगामी दिनों में भी सर्जरी होने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 14 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 15 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 20 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया