पांच दुकानों में नकली कॉस्मेटिक सामान बरामद

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कॉस्मेटिक का सामान बेचने वाली पांच दुकानों पर नकली कॉस्मेटिक सामान बरामद हुआ है। नकली सामान बिक्री की शिकायत पर  मुंबई हाईकोर्ट से नामित रिसीवर और हिंदुस्तान यूनीलीवर की टीम ने पुलिस को साथ लेकर नगर के पांच जनरल स्टोरों पर छापा मारकर नकली सौंदर्य प्रसाधन की सामग्री जब्त की। पुलिस के साथ मिलकर शहर में कॉस्मेटिक की पांच दुकानों पर छापेमारी हुई।

कंपनी की लीगल टीम ने दुकानों से छापेमारी के दौरान तकरीबन चार बोरी नकली सामान पकड़ा है। इसके साथ ही छोटे शहर-कस्बों में अपने ब्रांड के नाम पर नकली माल खपाने वाले सिंडिकेट की जानकारी जुटाई। कंपनी की इस छापेमारी से हड़कंप मचा रहा। शहर के कुछ  जनरल स्टोर पर कॉस्मेटिक प्रोडेक्ट्स के नकली उत्पाद की बिक्री धड़ल्ले से हो रही थी। कुछ दिन पहले हिंदुस्तान यूनीलीवर की टीम ने नगर में इसकी कई दुकानों पर पहुंचकर पड़ताल की। नकली उत्पाद बिक्री की कोर्ट में की गई शिकायत पर बुधवार को मुंबई हाईकोर्ट के नामित रिसीवर, कंपनी के कर्मचारी पुलिस टीम को साथ लेकर नगर की पांच दुकानों पर गए और नकली माल बरामद किया।

इस छापेमारी को अंजाम देने के लिए अधिकारियों ने आम ग्राहक बनकर दुकानों से लैक्मे समेत अन्य उत्पाद खरीदकर ले गए। लैब में इनकी जांच हुई तो नकली साबित हुए। इसके बाद कंपनी के अधिकारी हरकत में आ गए। अपनी साख और आमदनी का नुकसान रोकने के लिए उसने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए दुकानों पर छापेमारी की अनुमति मांगी। हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद मंगलवार की शाम को कंपनी की एक लीगल टीम नगर पहुंचीं।

ये भी पढ़ें- एंटीबायोटिक दवाओं का असर तेजी से हो रहा है खत्म, हर साल 12 लाख लोगों की मौत

एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला और इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार से मुलाकात कर उन्हें हाईकोर्ट का आदेश दिखाया और सहयोग किया। इसके बाद दोपहर को इंस्पेक्टर क्राइम उमेश कुमार के साथ कंपनी की टीम ने चुनी हुई दुकानों पर पहुंचकर छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया है। इस दौरान कंपनी विधिक टीम के एडिशनल स्पेशल रिसीवर रितेश श्रीवास्तव और राहुल गुलाटी आदि शामिल रहे।

 

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक