पीसीए टीम को मुख्यमंत्री से मिला ठोस आश्वासन

चंडीगढ़ । पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन (पीसीए) के राज्य महासचिव सुरेन्द्र दुग्गल अपने साथियों के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार अमरेंद्र सिंह से उनके चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में मिले। दुग्गल ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य के दवा व्यवसाइयों के व्यापारिक उत्थान में ड्रग्स एन्ड कॉस्मेटिक मुख्यालय द्वारा बनाये कायदे कानून रोड़ा बने हुए हैं। इनके माध्यम से एक छोटी-सी अनजाने में हुई गलती से उनके व्यापारिक स्थल पर हमेशा के लिए तालाबंदी का आदेश जारी हो जाता है। ऐसे में जहां दवा व्यापारी का गुजऱ-बसर हाशिए पर आ जाता है, वहीं अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए न चाहते हुए भी कुमार्ग पर चलने को मजबूर हो जाता है। अत: दवा व्यवसाइयों के प्रति छोटी-मोटी गलती पर जीवन तबाही वाले नियमों में अविलम्ब बदलाव किया जाए। दुग्गल द्वारा इस महत्वपूर्ण मुद्दे को अत्यंत मार्मिक तरीके से बयां किए जाने पर मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने उन्हें आश्वस्त किया कि निकटतम भविष्य में दवा व्यवसाइयों की इन समस्याओं का हल निकलवाने के लिए नियम सुगम बनाने को सरकार की जनहित नीतियों के तहत बदलाव की रूपरेखा पहले संगठन से चर्चा कर लागू करवा देंगे ताकि कोई भी दवा व्यवसाई की अनजाने में हुई गलती की सजा व्यापार उजडऩा न हो।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी