पुरानी शीशियों में नया लेबल लगाकर मल्टीविटामिन के सिरप तैयार

Agra: आगरा (Agra)  में नकली सिरप बनाने वाली कंपनी का पुलिस ने पर्दापाश किया है। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने फैक्ट्री में जाकर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अवैध सिरप की शीशियां बरामद हुई है। पुलिस ने इन शीशियों को जब्त कर लिया है।

पानी और चीनी के घोल से सिरप तैयार (Agra) 

ये पूरा मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया का है। इन क्षेत्र में स्थित एक दवा की फैक्ट्री में मल्टीविटामिन के सिरप बनाए जा रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि इस फैक्ट्री में नकली मल्टीविटामिन सिरप तैयार किए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने फैक्टरी में छापेमारी की। इस दौरान फैक्टरी में भारी मात्रा में सिरप, कच्चा माल, खाली शीशियां, लेवल सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें- एंटोड फार्मा अपने 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित करेगा

दवा की ये फैक्ट्री खेतों के बीचों बीच इसलिए स्थित थी ताकि पुलिस यहां कभी जांच के लिए ना पहुंच सके। पुलिस के द्वारा जांच किए जाने के बाद ये पता चला कि फैक्ट्री में चीनी और पानी के घोल से सिरप तैयार किया जा रहा है। चीनी और पानी के इस घोल को  घोल को पुरानी शीशियों पर नया लेवल लगाकर रिफलिंग की जाती थी। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर दिया है।

इससे पहले नकली कफ सिरप की फैक्ट्री पर छापेमारी 

इससे पहले सिकंदरा की एक फैक्ट्री में छापेमारी हुई। इस फैक्टरी में फेंसेडिल और कोडिस्टार सिरप बड़ी मात्रा में तैयार किया जा रहा था। इन पर नामी कंपनियों के बार कोड लगाकर सप्लाई करते थे। पैकेजिंग बीते वर्ष की हो रही थी।

Related Posts

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कड़ी कार्रवाई हरियाणा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय ,पंचकुला ने राज्य के सभी निजी मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग, फिजियोथेरेपी और पैरामेडिकल कॉलेजों तथा…

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 14 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 24 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 18 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 26 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए