पुलिस ने स्टिंग कर रेमडेसिविर बरामद ताे कर लिए; ये असली है या नकली, जांच के लिए भेजे ही नहीं

काेराेना संक्रमिताें के लिए संजीवनी माने जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के बीच जयपुर कमिश्नरेट के अधिकारियाें ने स्टिंग कर कालाबाजारी करने वाले गिराेह काे पकड़ ताे लिया, लेकिन इनसे बरामद इंजेक्शन असली है या नकली, इसकी जांच नहीं करवा रहे। इन इंजेक्शंस काे सात दिन बाद भी पुलिस ने जांच के लिए प्रदेश की एकमात्र ड्रग लैब में नहीं भेजा है। पकड़े गए आराेपियाें ने पूछताछ में कहा था कि गुड़गांव से ये इंजेक्शन 2200 रूपए प्रति इंजेक्शन की दर से खरीद कर लाए हैं, जबकि बाजार में इनकी कीमत 4200 रुपए हैं।

ऐसे में खुद पुलिस अधिकारियाें ने इन इंजेक्शन के नकली हाेने की आशंका जताकर ड्रग लैब से जांच कराने की बात कही थी। लैब में जांच करने वाले वैज्ञानिकाें के अनुसार उन्हें अभी तक जांच के लिए जयपुर पुलिस की ओर से रेमडेसिविर इंजेक्शन नहीं मिले हैं। इंजेक्शन असली है या नकली इसकी जांच महज 15 दिन में करके दे सकते हैं।

आरोपियों ने 725 इंजेक्शन खरीदे थे, पुलिस 8 ही बरामद कर पाई

जयपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की सीएसटी टीम ने पिछले सप्ताह लगातार दाे दिन तक कार्रवाई कर 9 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने 8 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए थे। पुलिस टीमें जयपुर में करीब 48 जगहाें पर बाेगस ग्राहक बनकर गई थी। गिरफ्तार विक्रम गुर्जर व शंकर माली ने पूछताछ में बताया कि करीब 725 इंजेक्शन गुड़गांव से प्रति इंजेक्शन 2200 रुपए में खरीद कर लाए थे।

आधी रेट में इंजेक्शन लाने के कारण पुलिस अधिकारियाें काे शक हुआ कि कहीं इंजेक्शन नकली ताे नहीं। इसके लिए इंजेक्शन की ड्रग लैब में जांच कराने की बात कही। मगर एक सप्ताह बाद भी इंजेक्शन काे जांच के लिए नहीं भेजा। चार थानाें में दर्ज मामलाें में पुलिस ने एक-एक दाे-दाे इंजेक्शन ही जब्त किए हैं। ऐसे में जांच करने वाले पुलिस अधिकारियाें का कहना है कि आरोपियों से बरामद इंजेक्शन काे अगर ड्रग लैब में जांच के लिए भेज देंगे ताे उनके पास आराेपियाें के खिलाफ सबूत भी नहीं रहेगा कि इंजेक्शन की कालाबाजारी की है।

मास्टर माइंड काैन…पुलिस फेल
गिरफ्तार आराेपियाें से पूछताछ के बाद भी पुलिस अभी तक इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले मास्टर माइंड तक नहीं पहुंच पाई है। बदमाशाें ने इंजेक्शन गुरुग्राम से लाने की बात कही थी। पुलिस काे बदमाशों ने कुछ नाम और नंबर भी दिए, लेकिन पुलिस अभी तक खाली हाथ है।

  • Related Posts

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 6 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 6 views
    फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 4 views
    लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 5 views
    अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 4 views
    मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

    • By Desk
    • October 16, 2026
    • 4 views
    नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट