पैसों के बदले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट देने वाला नर्सिंग होम सील, लाइसेंस कैंसिल

मेरठ (उत्तर प्रदेश)। कोरोना महामारी काल में जहां तमाम देश इसके संक्रमण की चपेट में आए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर संक्रमण की आड़ में काली कमाई करने से भी नहीं चूक रहे। मेरठ शहर से एक ऐसा ही मामला पकड़ में आया है। यहां का एक निजी नर्सिंग होम 25 सौ रुपए लेकर बदले में लोगों को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट देने का काम कर रहा था। इसका वीडियो वायरल होने पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने मामले की जांच के बाद नर्सिंग होम के मालिक और संचालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं, उक्त नर्सिंग होम का लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में तिरंगा गेट के पास स्थित न्यू मेरठ नर्सिंग होम में एक व्यक्ति कोरोना रिपोर्ट को लेकर डॉक्टर से बात कर रहा है। इसमें बताया गया कि कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बन जाएगी और एक सप्ताह तक मान्य होगी। रिपोर्ट पर जिला अस्पताल की मुहर भी लगी होगी। इसमें डॉक्टर बता रहा है कि जिला अस्पताल की पक्की रिपोर्ट आएगी, उसे लेकर कहीं भी जाया जा सकता है। टेस्ट काराओगे तो पॉजिटिव रिपोर्ट आ सकती है। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो 14 दिन इलाज के लिए क्वारैंटाइन होना पड़ेगा, जबकि 2500 रूपए देकर रिपोर्ट निगेटिव मिल जाएगी। आरोप है कि नर्सिंग होम अवैध रूप से कोरोना रिपोर्ट दे रहा है। वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसा है। थाना लिसाड़ी गेट में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोपी नर्सिंग होम संचालक शाह आलम के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, जिलाधिकारी अनिल ढींगरा के आदेश पर न्यू मेरठ हॉस्पिटल को सील कर दिया गया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन