प्रतिबंधित इंजेक्शन की खेप के साथ एक गिरफ्तार

रुडक़ी। पुलिस ने कार में प्रतिबंधित इंजेक्शन ले जा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से नशे के एक हजार इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ से नशे की यह खेप खरीद कर ज्वालापुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मलकपुर चुंगी के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में नशे की खेप हरिद्वार की तरफ लाई जाई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने दिल्ली की तरफ से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो चालक कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को रोककर कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान कार से गत्ते की एक पेटी बरामद हुई। पेटी के अंदर एक हजार प्रतिबंधित इंजेक्शन रखे हुए थे। प्रतिबंधित इंजेक्शन के नाम रेक्सोजेसिक, ब्यूरोफिन है। पकड़े गए कार सवार आरोपित ने अपना नाम शाहरुख निवासी मोहल्ला झाडानपीठ बाजार ज्वालापुर बताया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपित ने मेरठ के एक मेडिकल स्टोर से नशे की यह खेप खरीदी थी, जिसे ज्वालापुर ले जाया जा रहा था। आरोपित काफी समय से नशे के धंधे से जुड़ा है। पता चला है कि आरोपित ज्वालापुर के अलावा अन्य कई जगहों पर भी नशे की सप्लाई करता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शाहरुख का पिता सत्तार भी अवैध नशीले कारोबार में पकड़ा जा चुका है। सत्तार ज्वालापुर का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर गैंगस्टर में भी कार्रवाई की गई है। इस गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर को भी मामले के जानकारी दी गई है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन