प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी रोकी, पिकअप से 8 हजार शीशियां जब्त

बाराबंकी। प्रतिबंधित कफ सिरप की भारी खेप ले जा रहे एक पिकअप से 8 हजार शीशियां बरामद की गई हैं। नशे के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली इस दवा की कीमत करीब साढ़े दस लाख रुपये बताई गई है।

यह है मामला

शहर के गुलिस्तान-ए-शेर कॉलोनी में एक पिकअप वाहन अवैध दवाओं से भरी खड़ी थी। किसी ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना के बाद खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन (एफएसडीए) व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पिकअप की तलाशी लेने पर 50 गत्तों में करीब 7992 शीशी ओमरेक्स टी सिरप जब्त की।

जांच के दौरान पता चला कि खांसी की यह प्रतिबंधित दवा उन्नाव से सप्लाई की गई थी। जब्त की गई दवा असली है या मिलावटी और इनका प्रयोग कहां किया जाना था, इसकी जांच में टीम जुटी है।

जांच के दौरान जिस पिकअप से सिरप बरामद किया, उसे उन्नाव निवासी चालक राजकुमार चला रहा था। चालक कार्रवाई टीम को देखते ही वाहन छोड़ कर मौके से भाग निकला। दवाओं की यह खेप उन्नाव से लोड़ कराई गई थी। औषधि निरीक्षक ने बरामद सिरप का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कर लिया गया है।

नशे के रूप में होता है सिरप का इस्तेमाल

औषधि निरीक्षक ने बताया कि ओमरेक्स टी सिरप का इस्तेमाल आमतौर पर खांसी के इलाज में होता है। इस सिरप की बिक्री सिर्फ डाक्टरी पर्चे के आधार पर ही करने के निर्देश हंै। ऐसे में लोग नशे के विकल्प के रूप में अवैध तौर पर कफ सिरप का इस्तेमाल करते हैं।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 7 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त