प्रतिबंधित ट्रामाडोल इंजेक्शन के साथ युवक दबोचा, भेजा जेल

रुडक़ी। एक युवक को प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस आरोपी के संपर्क में रहने वालों की जांच पड़ताल में जुटी है।

गुप्त सूचना मिलने पर की कार्रवाई

जानकारी अनुसार, जिलेभर की पुलिस अपने ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई में जुटी है। इसी कड़ी में एएनटीएफ और गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सहारनपुर से एक युवक प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन लेकर रुडक़ी में सप्लाई करने आ रहा है। वह युवक पाड़ली गुर्जर तेलीवाला रोड पर किसी को इंजेक्शन की खेप देगा।

युवक को घेराबंदी कर दबोचा

सूचना के आधार पर पुलिस और एएनटीएफ ने युवक को पकडऩे की योजना बनाई। बताई गई जगह पर एक युवक आया। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास एक बॉक्स मिला। बॉक्स में कुछ कैप्सूल मिले। इनकी जांच के बाद पता चला कि उक्त कैप्सूल प्रतिबंधित ट्रामाडोल के हैं। ये इंजेक्शन 550 की संख्या में मिले हैं। आरोपी युवक से पुलिस ने नशीले इंजेक्शन और दो हजार रुपये बरामद कर लिए।

सहारनपुर से खरीदकर लाया था इंजेक्शन

आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह सहारनपुर से एक व्यक्ति से ये नशीले इंजेक्शन खरीदकर लाया था। वह उससे कम दाम पर इंजेक्शन खरीदता है और सौ से दो सौ रुपये तक बढ़ाकर आगे इंजेक्शन बेचता है। वह कलियर थाना क्षेत्र में भी इंजेक्शन सप्लाई कर चुका है।

प्रतिबंधित

आरोपी को जेल भेजा

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान हसीन निवासी नौजली, थाना नागल जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। युवक को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के संपर्क में रहने वालों की जांच पड़ताल में जुटी है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 19 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर