प्रतिबंधित दवाइयां रखने पर कैमिस्ट को 1 साल की कैद

ऊना। प्रतिबंधित दवाइयां रखने के आरोप में अदालत ने एक कैमिस्ट को 1 साल कैद की सजा सुनाई है। एसीजेएम मनीषा गोयल की अदालत ने मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं रखने के दोष में कैमिस्ट को एक साल के कारावास और 50 हजार जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना न अदा करने की सूरत में दोषी को एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
जिला न्यायवादी भीषम चंद ठाकुर ने बताया कि 6 अगस्त, 2008 को ड्रग इंस्पेक्टर ऊना और थाना प्रभारी गगरेट ने हाई स्कूल गगरेट के सामने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। इस दौरान मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की थीं। इसका कोई रिकॉर्ड कैमिस्ट पेश नहीं कर सका था। स्टोर से छापे के दौरान प्रतिबंधित दवाइयों की आठ शीशी, प्रतिबंधित 964 कैप्सूल और नशीली दवा से बने 24 अन्य कैप्सूल बरामद किए गए थे। पुलिस ने प्रतिबंधित मेडिकल स्टोर के मालिक विक्रम चंद के खिलाफ ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट की धारा 28, 28-ए व 27-डी के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। इसकी बाद में कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल की गई।
इस केस में 6 गवाह भी पेश किए गए। दोनों पक्षों की दलीलों और साक्ष्यों के आधार पर एसीजेएम मनीषा गोयल ने विक्रम चंद को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। अदालत ने धारा 28 व 28-ए के तहत 6-6 माह की कैद व 20-20 हजार जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने की सूरत में एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं 27-डी के तहत 1 वर्ष की कैद व 10 हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

Related Posts

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

लुधियाना (पंजाब)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा हो गया। जी.के. अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका…

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

नई दिल्ली। मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों पर शिकंजा कसा जाएगा। सब जानते हैं कि अस्पतालों में मरीज से पैसे एंठे जाते हैं। चाहे वो टेस्ट के नाम पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
मरीज से ज्यादा पैसे वसूलने वाले अस्पतालों की खैर नहीं!

मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी, पांच बिना फार्मासिस्ट के मिले

प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित कफ सिरप और नशीली टैबलेट की तस्करी पकड़ी

लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 3 views
लाइसेंस के बगैर संचालित पांच अस्पताल किए सील

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया