प्रतिबंधित दवा तस्करी में फर्जी डॉक्टर समेत दो अरेस्ट किए

कुरुक्षेत्र। प्रतिबंधित दवा तस्करी मामले में फर्जी डॉक्टर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

यह है मामला

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक व्यक्ति को प्रतिबंधित 130 नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नमीश कुमार उर्फ गोपी निवासी दुनिया माजरा है। आरोपी की निशानदेही पर नारकोटिक्स टीम ने नशे की गोलियों की तस्करी करने वाले एक फर्जी डॉक्टर को भी अरेस्ट किया है।

एनसीबी प्रभारी सुखपाल सिंह के अनुसार उनकी टीम दुनिया माजरा गांव के नजदीक गोगपुर रोड पर गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम को सूचना मिली कि गोपी नामक युवक नशे की दवाइयां बेचने का धंधा करता है। वह नशे की दवाइयां बेचने के लिए अपने गांव से अजमतपुर की तरफ आने वाला है। सूचना पाकर टीम ने सलपानी चौक गोगपुर मोड़ पर पहुंचकर एक व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 13 पत्ते नशे की गोलियां एलप्राजोल (130 गोलियां) बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना झांसा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह दवा उसने डॉक्टर सतबीर निवासी दुनिया माजरा से ली थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार डॉक्टर से जब चिकित्सा संबंधी प्रमाण मांगे गए तो पता चला कि वह फर्जी तौर पर लोगों का इलाज कर रहा था। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन