प्रतिबंधित दवा बेचने पर स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ कोर्ट में याचिका 

पटना। बिहार राज्य में प्रतिबंधित दवा बेचने पर सूबे के स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय सहित अन्य आला अफसरों पर आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने याचिका में कहा है कि उसने राज्य के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के साथ- साथ राज्य के औषधि नियंत्रक रवीन्द्र सिन्हा, स्वास्थ्य विभाग के तत्कालीन प्रधान सचिव आर के महाजन एवं निगरानी विभाग के पूर्व प्रधानसचिव शिशिर सिन्हा सहित स्वास्थ विभाग के कई अधिकारियों को अभियुक्त बनाते हुए एक परिवाद पत्र (कंप्लेंट केस) निगरानी अदालत में दायर किया था।
निगरानी की अदालत ने परिवाद पत्र को सिर्फ प्रस्वीकृति के अभाव में रद्द कर दिया। उस परिवाद पत्र में उपरोक्त सभी अभियुक्तगण के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 /409 /420 एवम 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) के अलावा ड्रग्स एन्ड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत संगीन अपराधों के आरोप लगाते हुए निचली अदालत में मुकदमा दायर किया गया था। निगरानी की अदालत ने इसे 1 जून 2018 को खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता ने निचली अदालत के इसी आदेश को चुनौती देते हुए उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ निचली अदालत में आपराधिक मुकदमा चलवाने की गुहार हाई कोर्ट में लगाई है।

Related Posts

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

गुरुग्राम (हरियाणा)। दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। दवाओं के तीन नमूनों की जांच करवाई गई थी। इस मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग…

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

बादशाहपुर। प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित हुआ है। वजीराबाद गांव स्थित जय शीतला मेडिकल एंड जनरल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई थी। इस मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए