प्रदूषण से बचाने में कारगर नहीं मास्क

नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है। कई जगह एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। इसके चलते दिल्ली सरकार ने 5 नवंबर तक सभी स्कूल बंद किए है। वहीं सरकार मुफ्त मास्क भी बांट रही है। इस बीच ऑड ईवन के लिए दफ्तरों के टाइम बदल दिये गये हैं। दिल्ली एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या 20 फीसदी तक बढ़ गई है। प्रदूषण बेहद खतरनाक स्थिति में है। बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं के अलावा सेहतमंद लोग पर भी प्रभाव पडऩे लगा है। उन्होंने कहा कि मास्क प्रदूषण से बचाने के लिए कारगर नहीं है। सरकार जो मास्क बांट रही है उससे बचाव नहीं। ये ढीला रहता है और अगल-बगल से प्रदूषण जाता रहता है। मास्क को बहुत टाइट रखेंगे तो आपका दम घुटेगा, इसलिए मास्क कारगर नहीं है। हमे प्रदूषण खत्म करना होगा। सुझाव में रणदीप ने बताया कि लोगों को मॉर्निंग या इवनिंग वॉक बंद करना चाहिए। ज्यादा बाहर नहीं रहना चाहिए। इस खतरनाक प्रदूषण की वजह पंजाब और हरियाणा में जलती पराली को बताया गया है।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 8 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 11 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा