प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्रों में ग्राहकी बढ़ी

नई दिल्ली/अम्बाला: नरेंद्र मोदी सरकार की सस्ती दवाओं की फ्लैगशिप स्कीम के तहत जेनेरिक दवाओं की बिक्री दो गुना बढ़ गई है, जो इस बात को दिखाती है कि भारतीय लोगों के बीच ब्राण्डेड दवाओं के सस्ते वेरिएंट की पसंद बढ़ रही है ।

मेडिकेयर न्यूज़ के हाथ लगे आंकड़ों के अनुसार, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना को पिछले चार महीनों में, 200 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ये रक़म 100 करोड़ थी ।सरकार को वर्ष 2020-21 में कुल 500 करोड़ की बिक्री की उम्मीद है, जो पिछले साल के 433 करोड़ से, लगभग 15 प्रतिशत अधिक है ।

जन औषधि स्कीम को लागू करने वाली सरकारी इकाई ब्यूरो ऑफ फार्मा पीएसयूज़ ऑफ इंडिया (बीपीपीआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन सिंह ने मेडिकेयर न्यूज़ को बताया, ‘हमने हर श्रेणी की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है. ये कोई श्रेणी विशेष प्रवृति नहीं है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे लिए सभी श्रेणियों में अच्छी ग्रोथ दर्ज हुई है, एंटी-इनफेक्टिव (एंटीबेक्टीरियल, एंटीवायरल, एंटीफंगल और एंटीपैरेसाइटक दवाएं) रेस्पिरेटरी, गाइनेक और एनलजेसिक्स से लेकर कार्डियक और एंटी-डायबिटीज़ तक.’
सिंह ने कहा कि ये बढ़ोतरी, ‘इन बातों का नतीजा है कि हमने स्कीम को लगातार बढ़ावा दिया, दवाओं के दाम घटाए, और अपने आउटलेट्स पर दवाओं की उपलब्धता बढ़ाई. साथ ही हमें ब्राण्ड एम्बैसेडर पीएम मोदी और उनकी स्कीम का भी फायदा मिला ।

जेनेरिक दवाएं ब्राण्डेड दवाओं की उतनी ही असरदार विकल्प होती हैं, जो सस्ते विकल्प के तौर पर तब बनाई जाती हैं, जब ब्राण्डेड दवाएं एक निश्चित अवधि तक बाज़ार में अपनी विशिष्ट पकड़ बना चुकी होती हैं. मसलन: पैरासिटेमॉल क्रोसिन ब्राण्ड का एक जेनेरिक नाम है ।

साल 2017-18 में, प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र का वार्षिक कारोबार 140 करोड़ रुपए था. जिसका मतलब है कि 2019-20 में इसकी आय लगभग 190 प्रतिशत का उछाल दिखाती है. जिन महीनों में बिक्री दोगुनी हुई है, वो देशभर में कोविड-19 महामारी के उभरने और फैलने से मेल खाते हैं ।

  • Related Posts

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 1 views
    अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 2 views
    फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 3 views
    मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    • By Desk
    • October 17, 2026
    • 4 views
    दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

    • By admin
    • October 16, 2026
    • 17 views
    बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई