प्राइवेट हॉस्पिटल में छापे जा रहे थे नकली नोट, दिल्ली पुलिस ने रेड कर जब्त किए लाखों

बदायूं। प्राइवेट हॉस्पिटल में दिल्ली पुलिस ने छापामारी कर लाखों के नकली नोट पकड़े हैं। तीन युवकों को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया है।

बता दें कि बदायूं में नकली नोट पहले भी कई बार पकड़ में आए हैं। इस बार नकली नोट बनाने का सेटअप पकड़ में आया है। गिरफ्तार किए गए बदायूं निवासी तीनों युवकों की निशानदेही पर बदायूं के कोतवाली सहसवान क्षेत्र में छापामारी की। यहांं एक हॉस्पिटल से नकली नोट बनाने का सेटअप पकड़ा है। साथ ही लाखों के नकली नोट बरामद किए।

तीन युवकों की गिरफ्तारी से खुला भेद

दिल्ली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर थाना अक्षरधाम के मेट्रो स्टेशन के पास दबिश दी थी। यहां से तीन युवकों को हिरासत में लिया। उनके पास से नोट बरामद हुए। चेक करने पर वह नोट नकली मिले। पुलिस के सख्ती बरतने पर आरोपी युवकों ने बताया कि वे बदायूं में नकली नोट बनाते हैं। वहां उन्होंने नकली नोट बनाने का पूरा सेट अप बनाया हुआ है।

अस्पताल के कमरे में मिला सेटअप

आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने बदायूं से कोतवाली सहसवान क्षेत्र में दबिश दी। इसमें स्थानीय पुलिस को अवगत नहीं करवाया गया। दिल्ली पुलिस चार नंबर चौकी के बराबर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचीं। यहां सभी कमरों की जांच की गई। जांच के दौरान एक कमरे से पुलिस को नकली नोट बनाने का पूरा सेटअप मिल गया।

नकली नोट बनाने की डाई और लैपटॉप बरामद

प्राइवेट हॉस्पिटल
concept image

अस्पताल में कुछ नोट रखे मिले। जांच में पता चला कि वह सब नकली नोट थे। इनकी यंख्या करीब 50 लाख बताई गई है। वहां से नकली नोट बनाने की डाई और लैपटॉप बरामद हुआ है। इसे दिल्ली पुलिस ने जब्त कर लिया। दिल्ली में पकड़े गए तीनों युवक सहसवान क्षेत्र के कस्बा, गांव जरैठा और उस्मानपुर के बताए जा रहे हैं। उधर, प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस की छापामारी के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा