प्रेग्नेंट महिला को चढ़ा दिया एचआईवी संक्रमित खून

शिवकाशी (तमिलनाडु)। शिवकाशी के सत्तुर सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय प्रेग्नेंट महिला को अस्पताल के स्टाफ ने एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा किया। इसका पता तब चला, जब महिला बीमार हो गई और उसे इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। मामला सामने आने पर अस्पताल प्रशासन में हडक़ंप मच गया और ब्लड बैंक के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि एचआईवी संक्रमित खून एक व्यक्ति ने नवंबर माह में डोनेट किया था। उसने विदेश जाने के पहले विरधुनगर के एक प्राइवेट अस्पताल में खून टेस्ट कराया था। इसमें वह एचआईवी पॉजिटिव पाया गया था। शक होने पर उसने फिर शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में खून डोनेट किया। वहां भी खून एचआईवी पॉजिटिव निकला। इसके कुछ दिन बाद ही अस्पताल में पीडि़त प्रेग्नेंट महिला एनीमिया की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची। जहां जांच के बाद उसे डॉक्टरों ने रक्त चढ़ाने की सलाह दी थी। यहां उसे एचआईवी संक्रमित खून चढ़ा दिया गया। महिला के बीमार पडऩे पर जब वो अस्पताल पहुंची तो उसके एचआईवी पॉजिटिव होने की बात पता लगी। फिलहाल महिला को वायरस हटाने के लिए एंटीरेट्रोवायरल पर रखा गया है।  यह मामला सामने आने पर अस्पताल के ब्लड बैंक के तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, डिस्ट्रिक्ट मेडिकल डिप्टी डायरेक्टर मनोहरन ने क्षेत्र के 10 सरकारी ब्लड बैंक और 4 प्राइवेट बल्ड बैंक की जांच के आदेश दिए हैं। उधर, पीडि़त महिला के परिजनों ने   इस मामले में अस्पताल कर्मियों की लापरवाही  की बात कही है।

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 9 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 24 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई