प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को बढ़ा देता है चर्बीदार भोजन

नई दिल्लीः इंटरनैशनल जर्नल ऑफ कैंसर में छपे एक ताजा अध्ययन का जिक्र करते हुए इंडियन मेडिकल एसोसियेशन (आईएमए) ने आगाह किया है कि अधिक चर्बीदार भोजन पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का कारण बन सकता है। संगठन ने कहा है कि इस रोग के मरीज तत्काल ऐसा भोजन बंद कर दें ताकि प्रोस्टेट का कैंसर का बढ़ना रुक जाए।आईएमए के महासचिव आर.एन. टंडन ने एक बयान जारी कर कहा है कि पुरुष संतृप्त चर्बीदार भोजन से परहेज करें तो वे दो रोगों से बच सकते हैं- प्रोस्टेट कैंसर एवं दिल के रोग से। दोनों रोगों के जोखिम कारक एक ही हैं। यही कारण है कि दिल के रोगियों की संख्या बढ़ने के साथ साथ प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
डॉ. टंडन ने कहा है-अध्ययनों में इस बात के पर्याप्त सबूत मिल चुके हैं कि संतृप्त चर्बी वाले अधिक भोजन प्रोस्टेट कैंसर के कारण बनते हैं। ऐसा देखा गया है कि प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के बाद ऐसे भोजन बंद कर दिए जाएं तो कैंसर का बढ़ना रुक जाता है। ५० साल की उम्र के बाद इस कैंसर के होने का जोखिम रहता है। इसलिए काफी पहले से इसके जोखिम कारकों से बचकर रखने की जरुरत है। आईएमए ने देश में प्रोस्टेट कैंसर की बढ़ती सख्या पर चिंता प्रकट करते हुए पुरुषों के बीच उसकी रोकथाम के लिए अभियान चलाने की जरुरत पर बल दिया है।

आईएमए ने प्रोस्टेट कैंसर से बचने के लिए पुरुषों को निम्न सावधानी की सलाह दी है:

हर दिन वे रंगीन व रसदार फलों का सेवन कई बार करें
रेड मीट एवं प्रसंस्कृत मांस से परहेज जरूरी
प्रोटीन के लिए मछली, अंडों व बीन पर निर्भर करना बेहतर
तले हुए फास्ट फूड, पैकेट भोजन कम करे, नमक का अधिक सेवन भी जोखिम भरा होता है

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 5 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन