फर्जी अस्पताल चलाने पर दंपती नामजद 

बहल (हरियाणा)। गांव नूनसर के दंपती के खिलाफ फर्जी रूप से अस्पताल का संचालन करने और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में बीसीएमओ ने बताया कि नूनसर, बहल निवासी डॉ. रमेश यादव उर्फ रमेश यादव की ओर से चांदगोठी गांव में यादव हॉस्पिटल संचालित किया जा रहा है। जांच में रमेश यादव व उसकी पत्नी सुनीता यादव व हरी के पास कोई चिकित्सक की डिग्री और डिप्लोमा आदि नहीं मिला। जांच के दौरान अस्पताल में तीन मरीज भर्ती करके उनका इलाज किया जा रहा था।
अस्पताल में सुनीता यादव जिसका उपचार पत्र व लेटर है, पर डॉ. सुनीता यादव लिखा हुआ है। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्ष से चांदगोठी में अनाधिकृत रूप से यादव हॉस्पीटल चल रहा था जिसकी पोर्टल पर शिकायत होने के बाद विभाग हरकत में आया और बीसीएमओ व औषधि नियंत्रक विभाग चूरू के अधिकारियों ने जांच-पड़ताल करने के बाद इसे सीज कर दिया था।
बताया गया है कि रमेश यादव उर्फ डॉ. रमेश यादव गांव में दुकान चलाते-चलाते मुन्ना भाई बन गया। थोड़े दिनों तक बहल के अस्पताल में काम करने के बाद उसने अपना खुद का अस्पताल खोल लिया और लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने लगा। उसको कोई रोकने-टोकने वाला नहीं था। रमेश यादव अपने भाई के साथ गांव में दुकान चलाता था और बाद में उसे डॉक्टर बनने का शौक लग गया और बहल के एक प्राइवेट अस्पताल में नौकरी करने लगा। इसके बाद उसने चांदगोठी में यादव हॉस्पिटल एवं मेडिकल स्टोर खोल लिया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत