फर्जी क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, 50 वर्षीय महिला गर्भवतियों काे बता देती थी गर्भपात की दवा नकली दवा, गिरफ्तार

पानीपत। तहसील कैंप में कई सालाें से बिना नाम के चल रहे क्लीनिक पर काे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। यहां 50 वर्षीय महिला गर्भवती काे इंजेक्शन लगाने से पहले ही पकड़ी गई। टीम ने माैके से ग्लूकोज, इंजेक्शन व दवाएं बरामद की। महिला काे पुलिस काे साैंपकर क्लीनिक सील कर दिया है। आरोपी से डिग्री व डिप्लोमा मांगा गया, लेकिन उसके पास कुछ नहीं मिला। उसने बताया कि वह कई सालाें से यहां प्रेक्टिस कर रही है। नकली दवाएं भी देती है, साथ में ये भी बोल देती है कि गर्भपात की गारंटी नहीं है। केस दर्ज कर उसके क्लीनिक काे सील कर दिया गया है।

पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. ‌अमित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि चोपड़ा क्लीनिक पर महिला अवैध रूप से गर्भपात कराती है। वह मेलाराम पार्क के पास घर के काेने में क्लीनिक चला रही थी। डीसी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशों पर सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने टीम का गठन किया। इसमें डीसीओ विजय राजे, डॉ. सुखदीप कौर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य शामिल रहे। डाॅ. अमित ने बताया कि हमने बाेगस ग्राहक बनाई गई थी, उसे साथ भी ले गए, लेकिन उसकी जरूरत ही नहीं पड़ी। जैसे ही हम वहां पहुंचे, एक गर्भवती महिला अंदर जा रही थी, हम उसके पीछे गए।

पूनम गर्भवती को इंजेक्शन लगाने वाली थी। इससे पहले हमने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने 420 और इंडियन मेडिकल काउंसिलिंग के तहत केस दर्ज किया है। पहले टीम ने दाे दिन तक रैकी की थी। महिला पर गर्भपात की दवा देने का आराेप था, लेकिन माैके पर पता लगा कि वह गर्भपात के नाम पर नकली दवा दे रही है। आरोपी कहती थी कि गर्भपात की गारंटी नहीं है। इलाज कराना है ताे कराओ। ड्रग कंट्रोलर ने क्लीनिक से दवाओं को बरामद किया है।

 

 

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 13 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 11 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 20 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत