भारी मात्रा में फेंकी गईं नॉन एक्सपायरी सरकारी दवाएं

लखनऊ। दुबग्गा में सब्जीमंडी स्थित जंगल की नालियों व आसपास बड़ी मात्रा में फेंकी गई नॉन एक्सपायरी सरकारी दवाओं के मिलने से अफरातफरी मच गई। पास से गुजरते राहगीरों ने जब इसे देखा और दवाओं के पैकेट उठाए तो सारे पैकेट नए थे और अच्छी कंडीशन में दवाएं पैक पड़ी थी। एक्सपायरी देखने पर दिसंबर 2021 से 2022 तक की तारीख लिखी गई थी। कई दवाओं के ऊपर फॉर गवर्नमेंट सप्लाई, नॉट फॉर सेल भी लिखा गया है। इससे साफ हो रहा है कि दवाएं किसी सरकारी अस्पताल से लाकर यहां फेंकी गई हैं।

एक ओर जहां मरीज सरकारी अस्पतालों में दवाओं से वंचित हैं, वहीं दूसरी तरफ इतनी बड़ी मात्रा में नॉन एक्सपायरी दवाएं फेंके जाने से स्वास्थ्य विभाग पर सवाल उठना लाजमी है। ड्रैग निरीक्षक -बृजेश कुमार ने बताया कि ‘दवाओं पर गवर्नमेंट सप्लाई नॉट फॉर सेल लिखा गया है। इसका मतलब है वह सरकारी अस्पताल की दवाएं हैं। इसलिए सीएमओ दफ्तर ही इस बारे में बता सकता है। शुक्रवार को सुबह नवीन फल व सब्जी मंडी के पीछे जॉगर्स पार्क जाने वाली रोड पर स्थित जंगल में बड़ी मात्रा में सरकारी दवा के ढेर देख कर राहगीर रुकने लगे।

फेंकी गई दवाओं में कोरोना के खिलाफ मजबूती से जंग लडऩे वाली मशहूर दवा आइवरमेक्टिन भी शामिल है। कोरोना के इलाज व बचाव में इस्तेमाल होने वाली यह दवा बेहद कारगर होने के साथ ही साथ महंगी भी है। एक वक्त लखनऊ के दवा बाजार में भारी मांग होने के चलते यह दवा गायब हो चुकी थी। इतनी बड़ी मात्रा में जंगलों में दवाएं फेंके जाने का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन इसके पीछे कोई बड़ा खेल होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

राहगीरों व आस पास के लोगों ने बताया कि गुरुवार को दवा यहाँ नही पड़ी थी। यह काम रात के अंधेरे में किया गया है। सीएमओ ‘ -डॉ संजय भटनागर के अनुसार ‘शुरुआती जानकारी में हमें पता चला है कि उसमें ज्यादातर में दवाएं नहीं थी, सिर्फ रैपर थे। दवा कहां से लाकर फेंकी गई व क्यों फेंकी गई?.. इस मामले की जांच कराई जाएगी। ड्रग विभाग को भी इस मामले को देखना चाहिए।

 

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 12 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 8 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 17 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 20 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत