फर्जी डिग्री पर अस्पताल-मेडिकल स्टोर चलाने का आरोपी दबोचा

भागलपुर। फर्जी डिग्री पर आयुष हेल्थ क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अनिल भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कहलगांव के शाहकुमारी पहाड़ का रहने वाला आरोपी 7 सालों से कहलगांव के काजीपुरा रोड और बीरबन्ना में अस्पताल और बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चला रहा था। पुलिस ने उक्त क्लीनिक से 37 तरह की जीवनरक्षक दवाएं, शक्तिवर्धक टॉनिक के अलावा अन्य दवाएं, बीपी इंस्टूमेंट और फर्जी डिग्री बरामद की है। साथ ही दोनों क्लीनिक को सील कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जी डिग्री पर अस्पताल और मेडिकल स्टोर चलाने पर एफआईआर दर्ज की है। बताया जाता है कि यह पहले अनुमंडल अस्पताल से रिटायर्ड डॉक्टर एनके सिंह के यहां कंपाउंडरी करता था। इसका पता तब चला, जब पुलिस रंगदारी मामले में दर्ज शिकायत की जांच करने उक्त डॉक्टर के क्लीनिक पर पहुंची। शक होने पर पुलिस ने उसके कागजातों की पड़ताल की तो फर्जीवाड़े की सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. लखन मुर्मू को इसकी जानकारी। इसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने डॉक्टर की डिग्री और मेडिकल स्टोर के लाइसेंस की जांच की तो सब फर्जी निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके दूसरे क्लीनिक पर भी दबिश दी। वहां से पुलिस ने कागजात और दवाएं बरामद की है।  कहलगांव अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लखन मुर्मू ने बताया कि उक्त डॉक्टर न रोगी देखने के लिए वैध है और न ही दवा बेचने के लिए। जो प्रमाण-पत्र मिले हैं, वह किसी भी प्रकार से क्लीनिक चलाने, रोगी देखने और दवा बेचने के लिए वैध नहीं हैं। उसके पास मिले कागजात पूरी तरह से फर्जी हैं। यही नहीं, बरामद दवाएं भी नकली लग रही हैं। इसकी जांच कराई जाएगी।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 7 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 16 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस