फर्जी डॉक्टर के घर पर रेड, भारी मात्रा में दवाइयां जब्त

मुरादाबाद । फर्जी डॉक्टर के घर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापेमारी की है। टीम ने मौके से भारी मात्रा में दवाइयां जब्त की हैं। बरामद की गई इन दवाओं की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है। टीम ने दवाओं के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं।

यह है मामला

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को बिना पंजीकरण के क्लीनिक चलाने व दवाओं की बिक्री करने की शिकायत मिली थी। इस पर टीम ने पाकबड़ा में झोलाछाप डॉक्टर कमाल के घर पर छापेमारी की। मौके से भारी मात्रा में दवाइयांं बरामद की गई हैं।

बताया गया कि आरोपी फर्जी डॉक्टर ने घर को ही अस्पताल बना रखा था और मरीजों का इलाज कर रहा था। डिप्टी सीएमओ के अनुसार आरोपी के घर में चार-पांच चारपाई पड़ी थीं, लेकिन कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। वहीं, औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। पाकबड़ा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है।

कई दवाइयां एक्सपायर मिली

औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने बताया कि आरोपी कमाल के घर पर भारी मात्रा में दवाएं मिली हैं, जोकि बिना पंजीकरण के भंडारण की गई थीं। उन्होंने बताया कि इनमें कई दवाइयां एक्सपायर हो चुकी हंै। कुल आठ दवाओं के सैंपल लिए हैं।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 3 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा