फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर बनकर स्टोर संचालक से ऐठें 15 हजार रूपये

राजस्थान : राजस्थान के नोहर के गांव फेफाना में फर्जी ड्रग इस्पेंक्टर द्वारा मेडिकल संचालक से रुपये ऐठने का मामला प्रकाश में आया हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी, जिसके बाद वीडियो को मेडिकल एसोसिएशन के लोगों ने देख आरोपियों को पहचानते हुए पकड़ लिया।

जानकारी अनुसार चार लोग शुक्रवार को बिना नम्बर की गाड़ी से गांव फेफाना में एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। आरोपितों ने अपने आपको चिकित्सा विभाग का बताते हुए मेडिकल स्टोर की जांच करने की बात कही।

दो आरोपी दवाई आदि की जांच करने लगें और मेडिकल स्टोर पर भारी कमी बताते हुए कार्रवाई और लाइसेंस निलंबन की बात कहते लगें। फिर दोनों में से एक ने ड्रग इंस्पेक्टर से बात कर मामला रफा दफा करने को कहा। जिसपर

आरोपियों ने 25 हजार रूपये की मांग की , किसी तरह मामला 15 हजार में तय हुई । सभी रूपये लेकर वहां से निकल गए वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना के बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने पूरे मामले से नोहर केमिस्ट एशोसिएशन को अवगत कराया और सम्पूर्ण कार्रवाई के फुटेज केमिस्ट एसोसिएशन के ग्रुप में भेजे।

ग्रुप में फुटेज आने के बाद केमिस्ट एसोसिएशनके पदाधिकारियों ने भाप लिया कि मेडिकल संचालक को गुमराह करके रुपए ऐंठ लिए गए हैं। जिसके बाद लोगों ने अपने स्तर पर आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फिलाहल आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 4 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 5 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 14 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा