फर्जी पर्ची पर नशीली दवाएं खरीदने का आरोपी दबोचा

फैजाबाद। नशीली दवाओं पर रोक लगाने के मामले में ‘तू डाल डाल-मैं पात पात’ वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। स्वास्थ्य विभाग ने नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री पर नकेल कसी तो नशेडिय़ों ने भी इन नशीली दवाओं को खरीदने का नया तरीका खोज निकाला। अब वे नशे की दवाएं खरीदने के लिए चिकित्सकों के नकली पर्चे का इस्तेमाल कर रहे है। शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक शिवेंद्र सिन्हा के नाम से नकली पर्चा बनाकर नारकोटिक्स की दवाएं खरीदने के मामला सामने आने पर इसका खुलासा हुआ। मेडिकल स्टोर संचालक की सजगता से यह खेल पकड़ में आया।
डॉ. सिन्हा ने कैंट थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कैंट थाना क्षेत्र के हौसलानगर निवासी डॉ. सिन्हा का कहना है कि एक माह पहले उनके मोबाइल पर एक मेडिकल स्टोर से फोन आया कि मेरे पर्चे पर नारकोटिक्स की दवाएं ली जा रही हैं। पर्चे पर वो दवाएं लिखी थीं, जिन्हें डॉ. सिन्हा लिखते ही नहीं। वाट्सएप के जरिये डॉ. सिन्हा ने पर्चा अपने मोबाइल पर मंगाया। पर्चा देखते ही उनके होश उड़ गए। उनके नाम के पर्चे पर उन्हीं की हैंड राइङ्क्षटग की कॉपी करके दवाएं लिखी गई थीं।
उन्होंने अपने स्टाफ से पता किया तो पता चला कि वाट्सएप पर मिला पर्चा उनके क्लीनिक से जारी ही नहीं हुआ है। कुछ दिन बाद फिर एक मेडिकल स्टोर संचालक ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके पर्चे पर एक व्यक्ति तीन माह की नारकोटिक्स दवाएं लेने आया है। चिकित्सक ने संबंधित मेडिकल स्टोर से उस व्यक्ति को रोककर रखने के लिए कहा और पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार करवाया। पकड़ा गया व्यक्ति एक मजदूर निकला। डॉ. सिन्हा ने बताया कि वह किसी के कहने पर दवा खरीदने आया था। पूछताछ में एक प्रिंटिंग प्रेस से चार बंडल दवा के पर्चे भी बरामद हुए। थाना प्रभारी कैंट का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 8 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 7 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 6 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 5 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी