फर्जी लाइसेंस पर चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा

पटना। ड्रग विभाग की टीम ने एम्स के नजदीक जन औषधि केंद्र के फर्जी लाइसेंस पर चल रही दवा दुकान का भंडाफोड़ किया है। खास बात यह है कि इस दुकान को एम्स में आउटसोर्सिग एजेंसी के अधीन काम करने वाला एक कर्मचारी ही चला रहा था। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि छापेमारी के दौरान दुकानदार ने फर्जी एनजीओ द्वारा निर्गत प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का लाइसेंस दिखाया। पूछताछ में मालूम हुआ कि दुकानदार पुरुषोत्तम कुमार एम्स का आउटसोॄसग स्टाफ है। पुरुषोत्तम के मुताबिक एक एनजीओ ने प्रशिक्षण का झासा देकर उससे 30 हजार रुपये ठग लिये। इसी एनजीओ ने 20 हजार रुपये लेकर उसे फर्जी लाइसेंस थमाया था। स्थानीय पुलिस की मदद से दवा दुकानदार को गिरफ्तार करने के बाद ड्रग विभाग की दूसरी टीम ने ठगी करने वाले एनजीओ के रामकृष्णानगर स्थित कार्यालय पर भी छापेमारी की। छापेमारी की भनक लगते ही एनजीओ संचालक अभिमन्यू कुमार व मोतीलाल वहां से फरार हो गए। छापेमारी दल ने दवा दुकान से प्रेडिनीसोलोन टेबलेट व ग्लेनकॉफ सिरप जब्त कर प्रयोगशाला में जाच के लिए भेजा है। साथ ही दवा दुकान और एनजीओ कार्यालय को सील कर दिया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि एनजीओ संचालक और दुकानदार पर मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि एम्स के नजदीक एक सप्ताह के अंदर ड्रग्स विभाग की यह दूसरी छापेमारी है। अब तक बिना लाइसेंस के दुकान चला रहे दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 6 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 18 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर