फार्मासिस्टों के लिए खुशखबरी, अब उन्हें भी मिलेगी एक्सटेंशन

अमृतसर। पंजाब के सरकारी अस्पतालों में कार्यरत फार्मासिस्ट भी अब दो साल की एक्टेंशन पा सकेंगे। सरकारी डॉक्टरों की तरह इन्हें भी सेवानिवृत्ति के बाद नियमानुसार नौकरी करने का अधिकार मिल गया है। पंजाब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर फार्मासिस्टों को यह खुशखबरी दी है।
दरअसल, पंजाब राज्य फार्मासिस्ट एसोसिएशन द्वारा लंबे समय से एक्सटेंशन की मांग की जा रही थी। फार्मासिस्टों का तर्क था कि वे भी स्वास्थ्य सेवाओं को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, तो फिर उन्हें एक्सटेंशन से वंचित क्यों रखा जा रहा है। हालांकि तत्कालीन सरकारों ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया। कई बार सरकारी आश्वासन भी मिलते रहे, पर मांग पूरी नहीं हुई। ऐसे में फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने पंजाब—हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 5 सितंबर 2018 को अदालत ने पंजाब सरकार को आदेश दिया था कि फार्मासिस्टों को भी एक्सटेंशन का अधिकार दिया जाए। पंजाब सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पंजाब राज्य फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान शमशेर ङ्क्षसह कोहरी व महासचिव अशोक शर्मा ने इस फैसले की सराहना की। दोनों नेताओं ने कहा कि इससे फार्मासिस्टों को बड़ी राहत मिली है।

Related Posts

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

बदायूं (यूपी)। अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत का मामला सामने आया है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। निजी अस्पताल में प्रसूता और उसके शिशु की मौत हो…

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

नई दिल्ली। Weight Loss दवा की 22 शीशियां वापस मंगाई गई हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों? एक कंपाउंडिंग फार्मेसी ने अमेरिका से टिरजेपेटाइड इंजेक्शन की 22 शीशियां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
अवैध अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत,सील किया

Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 4 views
Weight Loss दवा की 22 शीशियों को वापस मंगाया

उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
उन्नत कैंसर उपचार का निर्माण करेगी न्यूसेलियन

सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 3 views
सेक्स संबंध बनाने से पहले खाई शक्तिवर्धक दवा, मौत

पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

  • By Desk
  • October 22, 2026
  • 2 views
पांच दवाइयां गुणवत्ता जांच में फेल, 4 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी