फार्मासिस्ट करेंगे अधिकारियों का घेराव

संगरूर (पंजाब)। वेटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस बारे में वेटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन की एक बैठक जिला प्रधान जसविदर कुमार की अगुआई में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जसविदर ने कहा कि फार्मासिस्ट पिछले 14 वर्ष से पशुपालन विभाग में कार्य कर रहे हैं। विभाग हर बार उन्हें बिना रेगुलर किए केवल 9 हजार रुपये वेतन पर नया कांट्रेक्ट दे देता है। महंगाई के इस दौर में इतने कम वेतन से घर चलाना बेहद मुश्किल है। यूनियन की विभाग के मंत्री, अधिकारियों से कई बार बैठकें हो चुकी हैं, कितु सरकार उन्हें रेगुलर करने की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। वेटरनरी फार्मासिस्ट यूनियन इसका पूर्ण तौर पर विरोध करती है। पशुपालन विभाग हर वर्ष उनका कांट्रेक्ट 2-3 माह लेट देता है। इस वर्ष 31 मार्च के बाद उनका कंट्रेक्ट दोबारा रेन्यू न होने की सूरत में पिछले 4 माह से उन्हें कोई वेतन नहीं मिल रहा। वह बिना वेतन के लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। महंगाई के दौर में बिना वेतन गुजारा करना बेहद मुश्किल है। यदि आगामी दिनों में विभाग ने उनका वेतन व रेगुलर करने संबंधी कोई पालिसी न बनाई तो मजबूरन उन्हें सडक़ों पर उतरकर संघर्ष करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, यूनियन अपने विभाग के मंत्री व उच्च अधिकारियों का घेराव भी करेगी। इस मौके पर मनप्रीत, जसकरण, प्रमोद, हरीश, हैनरी, अमरीक आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन