फार्मासिस्ट की वेतनवृद्धि पर रोक, मांगा स्पष्टीकरण

गाजीपुर। मैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मिली एक्सपायर दवा व इंजेक्शन (वैद्यता तिथि समाप्त) के मामले में सीएमओ ने फार्मासिस्ट की एक वेतनवृद्धि पर रोक लगा दी। साथ ही प्रभारी अधीक्षक को निर्देश दिया कि तीन दिन के अंदर अपना व फार्मासिस्ट का स्पष्टीकरण संबंधित अधिकारी को दें। उनके द्वारा किए गए सख्त कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों व स्वास्थ्य कर्मियों में हडक़ंप मचा हुआ है। इसके अलावा अन्य सीएचसी व पीएचसी पर दवाइयों की उपलब्धता व मरीजों को मिलने वाली सुविधा के लिए नोडल अधिकारियों की टीम गठित कर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एसीएमओ डा. आरके सिन्हा व डा. केके वर्मा की संयुक्त टीम ने मैनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयों व मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की थी। इस दौरान उन्हें 12 आइवी सेट, दवा व इंजेक्शन पर वैद्यता तिथि समाप्त मिली। इसके अलावा दवा वितरण रिजस्टर भी कई वर्षों से नहीं बनाया गया था। साथ ही प्रभारी अधीक्षक द्वारा भी पूछताछ के दौरान संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। संयुक्त टीम द्वारा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने जहां फार्मासिस्ट राधेश्याम पांडेय का जुलाई माह का वेतनवृद्धि रोकने के साथ प्रभारी अधीक्षक डा. चंद्रप्रकाश भारती से अपना व फर्मासिस्ट का स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। साथ ही चेताया कि अगर समय से जवाब नहीं मिला तो प्रशासनिक कार्रवाई कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट वाराणसी मंडल चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अपर निदेशक के पास भेजा गया है। इससे विभागीय कर्मचारियों व स्वास्थ्य कर्मियों में हडक़ंप मचा हुआ है।
सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि फार्मासिस्ट के वेतनवृद्धि पर रोक लगाने के साथ चिकित्सा प्रभारी अधीक्षक व फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। अगर निर्धारित समय के अंदर उनका स्पष्टीकरण नहीं मिलता है तो प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 3 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 3 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 4 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 3 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 4 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 16 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा