फार्मासिस्ट मुद्दे पर दवा विक्रेताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं

अम्बाला, बृजेन्द्र मल्होत्रा। नवादा जिला के अभिन्न अंग नारदीगंज प्रखंड दवा विक्रेता संघ की बैठक में नवादा जिला संगठन के अध्यक्ष बृजेश राय सचिव अनिल प्रसाद कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद एवं संगठन सचिव ज्योतिष कुमार इस बैठक में उपस्थित रहे। इस बैठक में फार्मासिस्ट मुद्दे पर चर्चा हुई जिसके बारे में राज संगठन के निर्देशों के बारे में विचार-विमर्श हुआ एवं संगठन में एकता बनाए रखने के लिए चर्चा हुई। इस पर सबकी सहमति एवं नारदीगंज प्रखंड में सभी दवा विक्रेताओं में प्रतिस्पर्धा त्याग आपसी भाईचारा बनाए रखने पर भी चर्चा की। बैठक संगठनात्मक एकता हेतु कई सुझाव आए जिन्हें अमल में लाने की सभी ने सहमति प्रदान की। जिला संगठन द्वारा फार्मासिस्ट मुद्दे पर जो लड़ाई लड़ी जा रही है, उनके साथ सभी नारदीगंज के केमिस्ट बंधु तैयार हैं। अध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि संग्रह एकता हर हाल में बरकरार रहे, उसके लिए कुछ भी करना पड़े, मुझे मंजूर है। संगठन की एकता मेरे लिए सर्वोपरि है। नवादा जिला के कोई भी दवा विक्रेता अपने को असुरक्षित ना समझे। उनके साथ नवादा जिला संगठन हर परिस्थिति में खड़ा रहेगा। किसी भी केमिस्ट को अगर दिक्कत हो तो कभी भी जिला संगठन के पदाधिकारी से बात कर सकते हैं और उनको सहयोग मिलेगा। यह संगठन पूरे जिले के सभी सम्मानित कैमिस्टों द्वारा बनाया गया है। फार्मासिस्ट मुद्दे पर किसी केमिस्ट को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए राज्य संगठन दिन-रात काम कर रहा है। उसके साथ ही सभी जिला संगठन भी कंधे से कंधा मिलाकर समस्या समाधान में प्रयासरत हैं। इसका परिणाम है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में गुहार लगाने के पश्चात शुरू हुई कार्यवाही के तहत प्रधान सचिव स्वास्थ्य विभाग ने सभी पदाधिकारियों को लिबरल रहने का मौखिक आदेश दिया है। इस मौके पर नारदीगंज के अध्यक्ष गोरेलाल सिंह, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार एवं प्रखंड के सभी दवा विक्रेता के सम्मानित सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 13 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 11 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 10 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 20 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 21 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत