फार्मा कंपनी के गोदाम में लगी आग, 40 लाख की दवाइयां जली

दिबियापुर। फार्मा कंपनी के गोदाम में आग लगने से 40 लाख रुपये कीमत की दवाइयां जल गई। कस्बे के राणा नगर में पशुओं की दवा बनाने वाली कंपनी के गोदाम में आग लग गई। आधा घंटे की मशक्कत के बाद मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाया। आग से लाखों की दवाइयां और लोडर जलकर खाक हो गया। पीडि़त कंपनी मालिक ने घर पर ही दुकान को गोदाम बनाया हुआ था।

यह है मामला

राणा नगर निवासी वेट नीड वेटरनरी फार्मा कंपनी मालिक भारत सिंह राजपूत अपने परिजनों के साथ बाहर गए थे। घर पर उनकी पत्नी मंजू देवी अकेली थी। वह घर की छत पर सो रहीं थीं। रात लगभग डेढ़ बजे घर के नीचे हिस्से में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से घर में दवाइयों के गोदाम में भी आग लग गई।

सबमर्सिबल पंपों की मदद से आग पर काबू पाया

दवा के जलने की बदबू आसपास फैली तो लोग दौड़ पड़े। लोगों ने सबमर्सिबल पंपों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दवाइयां और एक लोडर जलकर खाक हो गया। पीडि़त का कहना है कि आग से लगभग 40 लाख की दवाइयों और लोडर आदि की क्षति हुई है।

शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

उन्होंने बताया कि गोदाम में आग बुझाने के उपकरण भी थे, लेकिन घर में केवल पत्नी ही थी और वह भी छत पर थीं। इस कारण आग बुझाने के उपकरणों का प्रयोग नहीं हो सका। आग लगने का कारण अभी ठीक से पता नहीं है। लोगों ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 7 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 17 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत