फार्मा पर छापामारी, 5 हजार 400 मास्क जब्त

जयपुर। मास्क व सेनेटाइजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल किए जाने के बावजूद इनकी कालाबाजारी धड़ल्ले से की जा रही है। इस संबंध में शिकायत मिलने पर विधिक माप विज्ञान की टीम ने नेहरू बाजार स्थित एक फर्म पर छापामारी की। औचक निरीक्षण में यहां से 5 हजार 400 मास्क बरामद हुए। टीम दूनी हाउस नेहरू बाजार स्थित फर्म बंसल फार्मा का औचक निरीक्षण करने पहुंची तो वहां पर विधिक माप विज्ञान (डिब्बाबंद वस्तुएं) नियम 2011 का उल्लंघन पाया गया। वहां मास्क को बिना एमआरपी, डिब्बाबंद तरीके के बजाए खुले में सप्लाई किया जा रहा था। इस पर टीम ने 5 हजार 400 मास्कों को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं, किशनगढ़, अजमेर स्थित एक मेडीकल स्टोर से भी 45 मास्क जब्त किए गए। यहां भी बिना अंकित मूल्य के मास्क बेचे जा रहे थे। बताया गया कि ये मास्क जयपुर की ही किसी फर्म से सप्लाई किए गए थे।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस के बचाव के लिए बाजार में मास्क एवं हैंड सेनिटाइजर की मनमानी कीमत वसूलने, कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर प्रभावी रूप से रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें मास्क (2 प्लाई, 3 प्लाई, सर्जिकल मास्क,एन 95 मास्क) एवं हैंड सेनिटाइजर के उत्पादन वितरण लॉजिस्टक्स को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 में शामिल किया गया है जो यह अधिसूचना 30 जून 2020 तक लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि तो प्रदेश के किसी जिले में मास्क एवं हैंड सेनिटाइजर को बिना एमआरपी एवं एमआरपी से ज्यादा, कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण की शिकायत पाई जाती है तो उस फर्म या विक्रेता के विरुद्ध ईसी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ईसी एक्ट में प्रकरण दर्ज होने पर कम से कम 3 महीने एवं अधिकतम 7 साल की सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 6 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन