फिक्स डोज कंबिनेशन दवा का नया फार्मूला तैयार

गोरखपुर: तपेदिक यानी टीबी रोग से पीडि़त मरीजों को बीमारी में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अलग-अलग कई गोलियां नहीं खानी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग ने फार्मा कंपनियों से विचार-विमर्श कर चार गोलियों को मिलाकर एक ऐसी गोली तैयार कराई है, जो बेहद कारगर होगी। प्रदेश में डाट्स सेंटरों पर अतिशीघ्र मरीजों को यह गोली खिलाना शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, दो अक्टूबर को यह नई दवा लांच करने की तैयारी है।

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. रामेश्वर मिश्रा समेत चार लोगों को पिछले दिनों ताज नगरी आगरा में इस बाबत प्रशिक्षण दिया गया। डा. मिश्रा ने बताया कि टीबी मरीजों को डाट्स सेंटर पर दवा दी जाती है। मरीजों को अभी चार दवाएं आइसोनियाजाइड, पाइराजीनामाइड, रिफाम्पिसिन और इथंबुटाल दी जाती हैं। इन दवाओं को मिलाकर एक गोली बनाई गई है। टीबी मरीजों को गोली की मात्रा उनके वजन के हिसाब से घटाई या बढ़ाई जाएगी। इसी आधार पर दवा का समय भी तय किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अकसर देखा गया है कि कई गोलियां खाने के चक्कर में खुराक टूट जाती है तो कई मरीज चार गोलियां खाने में असहज महसूस करते हैं। आगरा स्थित स्टेट ट्रेनिंग सेंटर में नई दवा और उसके इस्तेमाल को लेकर प्रशिक्षण मिला है। प्रशिक्षण लेने वालों में उनके अलावा डीपीएस धर्मेद्र, एसटीएलएस राघवेंद्र और एसटीएस गोविंद शामिल हैं। ये लोग अपने अधीन कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे। तत्पश्चात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम दौरा कर क्रियान्वयन की स्थिति देखेगी।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 6 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 7 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 16 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा