फिर मिले 22 दवाओं के सैंपल फेल, वापस मंगवाया स्टॉक

बद्दी/सोलन (हप्र)। मेडिसिन हब कहलाने वाले हिमाचल के फार्मा उद्योगों की दवाइयों के सैंपल लगातार फेल मिल रहे हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रक संगठन (सीडीएससीओ) ने अगस्त माह का ड्रग अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार देशभर में 22 दवाइयां मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। इनमें हिमाचल के फार्मा उद्योगों की चार दवाएं भी शामिल हैं। इसमें औद्योगिक क्षेत्र ऊना की दो व कालाअंब के दो फार्मा उद्योगों की दवा शामिल हैं। सहायक दवा नियंत्रक ने इन चारों उद्योगों को नोटिस जारी कर बाजार से स्टॉक को रिकाल कर लिया गया है। संगठन ने अगस्त माह में देश की कुल 843 दवाओं के सैंपल लिए थे। 821 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे उतरे हैं। जबकि, 22 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। फेल हुए सैंपलों में हिमाचल में बनने वाली चार दवाओं के सैंपल भी शामिल हैं। इसमें सिरमौर जिले के कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के ओगली स्थित डिजिटल विजन कंपनी की एसीक्लोविर टैबलेट (हर्पाईवीर-800) बैच नंबर डीवीटी197055, औद्योगिक क्षेत्र ऊना के मैसर्ज हॉस्टस बायोटेक कंपनी का आइसोप्रोफाइल हैंड सैनिटाइजर बैच नंबर 231एच व हैंड सैनिटाइजर बैच नंबर 247 एच,  कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर जटां में बैक्टीरियल इंफेक्शन के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटेक सिफिक्सीम डिस्प्राइब बैच नंबर एफबीटी19-186बी की दवा के सैंपल फेल हुए हैं। सहायक दवा नियंत्रक डॉ. कमलेश नायक ने बताया कि सैंपल फेल होने वाले उद्योगों को नोटिस जारी कर दिए हैं। फेल हुए सैंपलों के बैच बाजार से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट