फिर शुरू हुआ किडनी प्रत्यारोपण

नई दिल्ली। यकृत व पित्त विज्ञान संस्थान (आइएलबीएस) में किडनी का प्रत्यारोपण फिर से शुरू हो गया है। बता दें कि यह दिल्ली सरकार का एकमात्र अस्पताल है, जहां किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा है। बीते साल अक्टूबर माह में किडनी प्रत्यारोपण व नेफ्रोलॉजी के डॉक्टरों के चले जाने से यह सुविधा बंद हो गई थी। अब संस्थान में किडनी प्रत्यारोपण के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध हो गई है।

संस्थान के निदेशक डॉ. एसके सरीन ने बताया कि किडनी प्रत्यारोपण फिर शुरू कर दिया गया है। अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार किया गया है। इसके तहत 40 बेड का आइसीयू व हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू किया गया है। अस्पताल में लिवर कैंसर के बेहतर इलाज के लिए पेट (पीईटी) सीटी स्कैन व रेडिएशन थेरेपी के लिए लिनियर एक्सलेरेटर मशीन जल्द लगाई जाएगी। उन मशीनों की खरीद की प्रक्रिया चल रही है। इस साल आइएलबीएस में भी कैंसर के मरीजों की जांच के लिए यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इसके अलावा रेडिएशन थेरेपी की सुविधा भी मिलने लगेगी।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 9 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 10 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 11 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 20 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर