फिर शुरू होगी सरकारी दवा कंपनी 

जयपुर। राज्य सरकार ने वीकेआई क्षेत्र स्थित सरकारी दवा कंपनी राजस्थान ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड (आरडीपीएल) को फिर चालू करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए चिकित्सा विभाग में पूरी रिपोर्ट तैयार करवाई जा रही है। इसमें दवा कंपनी को वापस शुरू करने में लगने वाले समय व खर्चा और उपलब्ध सुविधाओं को देखा जा रहा है। साथ ही दवा कंपनी शुरू होने के बाद सरकार, चिकित्सा विभाग, राजस्थान मेडिकल कॉलेज सर्विसेज कॉरपोरेशन आरएमएससी को नि:शुल्क दवा की उपलब्धता बनाए रखने में होने वाले लाभ का आकलन किया जा रहा है। गौरतलब है कि करीब 300 करोड़ की सरकारी दवा कंपनी दो साल से बंद है और राज्य सरकार करीब 500 करोड़ की निशुल्क दवाएं हर साल निजी दवा कंपनियों से खरीद रही है। इस बारे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह का कहना है कि सरकारी दवा कंपनी को फिर से शुरू करने के लिए फिलहाल इसकी फाइनेंशियल स्टडी करवाई जा रही है।

Related Posts

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

मुंगेर (बिहार)। दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड की है। जांच के दौरान कई गंभीर कमियां पाई गईं। इस औचक कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हडक़ंप देखा…

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

सोलन (हिमाचल प्रदेश)। दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर कार्रवाई होगी। इन मामलों ने दवा गुणवत्ता नियंत्रण और ड्रग विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
दवा दुकान पर औषधि विभाग ने की रेड, गंभीर कमियां मिली

दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 8 views
दवा के सैंपल बार-बार फेल वाले फार्मा उद्योगों पर होगी कार्रवाई

ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
ESI अस्पतालों में आईसीयू से लेकर कैंसर का होगा इलाज

अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
अस्पताल में विवाहिता की मौत मामले में 5 पर केस

फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

  • By Desk
  • October 27, 2026
  • 7 views
फार्मा कंपनी का बकाया नहीं देने पर CMHO का चैंबर कुर्क

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 12 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक