बंगाली डॉक्टर के घर पर रेड, 5 लाख की अंग्रेजी दवा जब्त

सिवनी मालवा (मप्र)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नंदरवाड़ा में करीब आठ साल से बिना एलोपैथी डिग्री के इलाज कर रहे बंगाली डॉक्टर के घर पर दबिश देकर करीब 5 लाख की एलोपैथी दवा जब्त की है।
टीम ने बंगाली डॉक्टर महेंद्र घोष के घर में दो कमरों में रखी एलोपैथी दवाएं, आईवी फ्ल्यूट, शॉयरप, बुखार की दवाएं, इंजेक्शन, टूल्स जब्त की। गांव में डॉक्टर पर कार्रवाई करने पहुंची प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव वालों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। नायब तहसीलदार नीलेश पटेल और डॉ. ऋषि चौबे टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंची, लेकिन ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने डॉक्टर के बचाव में क्लीनिक का घेराव कर लिया। प्रशासन और मीडिया के लोगों ने खुद को एक कमरे में बंदकर सुरक्षित किया। सिवनी मालवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थित संभाली। बीएमओ कांति बाथम ने बताया बंगाली डॉक्टर महेंद्र घोष के घर से 4 से 5 लाख की दवा, मेडिकल टूल्स जब्त हुए हैं। एसडीओपी एसएल सोनिया ने बताया कि प्रशासन की टीम बंगाली घोष डॉक्टर की क्लीनिक पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इसमें लोगों ने उन्हें घेर लिया था। पुलिस ने सभी को खदेडक़र डॉक्टर महेंद्र घोष को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत