बदसलूकी के विरोध में कैमिस्टों ने बंद की दवा दुकानें

रोहतास (बिहार)। सासाराम केमिस्ट एंड ड्रगस्टि एसोसिएशन से जुड़े दुकानदारों ने एक महिला प्रशासनिक अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए शहर के रौजा रोड की सभी दवा दुकानों को बंद कर दिया। एसोसिएशन के जिला सचिव निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि लॉकआउट के दौरान दवा दुकानों को शाम पांच बजे तक खोलने का आदेश है। इसके बावजूद दवा दुकानदारों को प्रताडि़त किया जा रहा है। देर दोपहर में रौजा रोड में गश्त पर आई एक महिला प्रशासनिक अधिकारी ने कई दुकानदारों को सख्ती के नाम पर उनके साथ अमर्यादित आचरण किया, जिसके चलते दवा दुकानदार भडक़ गए और अपनी-अपनी दवा दुकानें बंद कर दी। एसोसिएशन के अधिकारियों ने कहा कि यही रवैया रहा तो शहर की सभी दवा दुकानें शनिवार को पूरी तरह से बंद कर दी जाएंगी। घटना पर क्षोभ जताने वालों में एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष अमन कुमार, पूर्व अध्यक्ष आमोद तिवारी, जिला कमेटी सदस्य अरूण शर्मा समेत कई अन्य शामिल थे। उधर, सदर एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने बदसलूकी बरतने की बात का खंडन करते हुए कहा कि दवा दुकानदारों व ग्राहकों के बीच न्यूनतम एक मीटर की दूरी रखने की हिदायत दी गई है। महिला अधिकारी इसी हिदायत का पालन करा रही थी।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 10 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 14 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़