बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर किया जा रहा दवा का छिड़काव

सारणी। देश भर के कोरोना एक बार फिर से अपने पैर पसारने लगा है। जिसको लेकर प्रशासन ने सख्त कदम भी उठाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि कोरोना के प्रकरणों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए नगर पालिका ने अब शहर के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है।नगर पालिका की टीम ने शहर में प्रत्येक रविवार को कई क्षेत्रों में उक्त कार्य कर रही है।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी सीके मेश्राम, नपा अध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, स्वच्छता अभियान नोडल व सैनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक स्थानों पर सैनिटाइज करने का काम किया गया। महामारी को नियंत्रित करने व लोगों को जागरूक करने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है। नगर के सार्वजनिक स्थान बस स्टैंड, सभी बैंक परिसर, शॉपिंग काम्प्लेक्सों, पोस्ट आफिस, एटीएम परिसर, सार्वजनिक बाजारों, बैठक स्थलों व कार्यालयों में संक्रमण रोधी दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। नगर पालिका ने इसके लिए एक टीम तैनात कर रखी है। नगर पालिका ने कार्यालय में कोरोना कंट्रोल रूम बनाया है।उन्होंने कहा कोई भी जानकारी यहां दी जा सकती है।

यदि कोई व्यक्ति महाराष्ट्र अथवा अन्य राज्य से आया है तो उसकी जानकारी नगर पालिका को किसी भी माध्यम से प्रदान करें। नगर पालिका ने लोगों को कोविड नियमों की जानकारी देने के लिए अपने कचरा वाहनों से उद्घोषणा का कार्य शुरू कर दिया है। कचरा एकत्रित करने वाले वाहनों के अलावा सभी प्रमुख वाहनों से लोगों से लॉक डाउन के दौरान घरों में रहने, सार्वजनिक स्थानों पर ना जाने, अत्यावश्यक होने पर कोविड नियमों के तहत उचित दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, समय पर साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर का उपयोग करने जैसी सलाह दी जा रही है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 12 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 10 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन